बुधवार, 4 नवम्बर 2026

World Para Athletics Championships: हरियाणा का जलवा, भारत ने जीते 22 मेडल में से 8 अपने नाम किए

Written by: PK Chauhan

Published:

  World Para Athletics Championships: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने इतिहास रच दिया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न इस आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 22…


 

Advertisement

World Para Athletics Championships: विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने इतिहास रच दिया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न इस आयोजन में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 22 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य) अपने नाम किए। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। गौरव की बात यह रही कि इन 22 पदकों में से 8 पदक हरियाणा के पैरा एथलीटों ने जीतकर प्रदेश का नाम ऊंचा किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

 

हरियाणा के खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए। महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा में सिमरन, महिला 100 मीटर टी35 में प्रीति पाल और पुरुष भाला फेंक टी41 वर्ग में नवदीप ने रजत पदक हासिल किए। वहीं पुरुषों की 200 मीटर टी44 स्पर्धा में संदीप ने कांस्य पदक जीता। सिमरन ने 24.46 सेकंड का एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। इसके अलावा भारतीय एथलीटों ने इस चैंपियनशिप में 3 विश्व रिकॉर्ड, 7 एशियाई रिकॉर्ड और 30 से अधिक व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किए।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

 

PERA SPORT HARYANA

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा—“हमारे पैरा एथलीटों का ऐतिहासिक प्रदर्शन! इस साल की विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेहद खास रही। भारतीय दल ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण पदकों सहित 22 पदक जीते।” प्रधानमंत्री ने इसे “नए भारत की अदम्य भावना” का प्रतीक बताया।World Para Athletics Championships

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

 

इस प्रदर्शन के साथ भारत 10वें स्थान पर रहा, जबकि यह पहली बार था जब विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन भारत में हुआ। हरियाणा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि खेल प्रतिभा के मामले में यह राज्य पूरे देश में अग्रणी है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp