सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा वार्ड 16 कमेटी की बैठक 27 अक्तूबर को

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा : नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 16 में वार्ड कमेटी की बैठक 27 अक्तूबर में होगी। बैठक में बुजुर्गों की पेंशन, विधवा पेंशन, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना और वार्ड…


धारूहेड़ा : नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 16 में वार्ड कमेटी की बैठक 27 अक्तूबर में होगी। बैठक में बुजुर्गों की पेंशन, विधवा पेंशन, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना और वार्ड की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी

Advertisement

वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने बताया कि बैठक में वार्ड में घर-घर कचरा संग्रहण को 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक करने तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड में जागरूकता अभियान चलाने और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुचारू होने के बाद कचरा संवेदनशील स्थानों की सफाई कराने पर भी चर्चा होगी।

बैठक में वार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे, विकास कार्यों से संबंधित सुझावों और सफाई व्यवस्था में आने वाली चुनौतियों पर भी विचार किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप, यहां जाने वजह?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp