
धारूहेड़ा (Best E News) रेवाड़ी के जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा बाबा बिशनदास के आशीर्वाद से धारूहेड़ा में खूब विकास हो रहा है। उन्होने जिला पार्षद की मांग पर बाबा बिशनदास मंदिर के स्टेडियम के लिए 25 लाख देने की घोषणा की। वहीं ब्लॉक समिति चेयरमैन दलबीर ने स्टेडियम में टीन शेड लगाने के लिए 17 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंदिर में पहले किए गए विकास कार्यों का मुख्य अतिथि ने शुभारंभ भी किया गया।
हरियाणा-राजस्थान सीमा से सटे गांव नंदरामपुर बास में बाबा बिशनदास जी महाराज के मंदिर में मेला और कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। बाबा बिशनदास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित मेले में भजन-कीर्तन, हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण कुश्ती दंगल रहा, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की 51 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। जिला प्रमुख मनोज यादव मुख्य अतिथि और ब्लॉक समिति चेयरमैन दलबीर विशिष्ट अतिथि के रूप मंदिर मे स्टेडियम के लिए 42 लाख् देने की घोषण की।
सकेश और अंकुश के बीच हुई 51 हजार की कुश्ती
नंदरामपुर बास में बाबा बिशनदास महाराज का मेला काफी पुराना और प्रसिद्ध है। यहां साल में दो बार मेला लगता है। इसमें हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहलवान भाग लेने पहुंचते हैं। हर साल मेले में विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया जाता है। दंगल की सबसे बड़ी और अंतिम कुश्ती 51 हजार रुपये की थी। यह मुकाबला पहलवान सकेश और पहलवान अंकुश के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक जोरदार मुकाबला किया, लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। अं
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
इस मौके पर जिला पार्षद निरंजन लाल, पटवारी राजबीर यादव, नंदरामपुर बास के सरपंच प्रतिनिधि गौरव मीना, भटसाणा के सरपंच भूपसिंह, राजाराम, त्रिलोक चंद, देवेंद्र, वीरेंद्र, रामपाल सहित मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, ग्रामीण और बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद
