
धारूहेड़ा: शिक्षा को बाल-सुलभ गतिविधियों, नवाचार और साहित्य से जोड़कर ‘विद्यालय बनें आनंदघर’ की संकल्पना को साकार करने वाले बेसिक शिक्षकों के स्वप्रेरित रचनात्मक मैत्री समूह शैक्षिक संवाद मंच 25 व 26 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ स्थित होटल अम्बर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों के 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान-2026 भेंट किया गया। हरियाणा के जिला रेवाड़ी से गढी अलावलपुर के अध्यापक अशोक कुमार राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान
शैक्षिक संवाद मंच के संयोजक दुर्गेश्वर राय ने बताया कि इस द्विदिवसीय संगोष्ठी में विद्यालयों में वर्ष भर रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने-सिखाने का आनंदमय शैक्षिक परिवेश रचने वाले चयनित 40 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मंचस्थ अतिथियों शिव मोहन यादव (एनसीईआरटी, नई दिल्ली), कमलेश जोशी (शिक्षाविद एवं लेखक, लखनऊ), ज़ाकिर अली रजनीश (विज्ञान कथाकार, लखनऊ), रंगकर्मी रंजीता सचदेव द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान अंतर्गत सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, अंगवस्त्र, मोती-माला एवं शिक्षा साहित्य भेंट किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा प्रहरी सम्मान – 2026 से सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं में लखनऊ से सुनीता वर्मा, अमिता सचान, निशा सिंह, रूबी चौधरी, सारिका श्रीवास्तव एवं कनक, आगरा से प्रज्ञा गौरव एवं ज्योति जैन, अम्बेडकर नगर से विजय शंकर यादव, कानपुर से वत्सला सिंह अक्स, कानपुर देहात से विनीत कुमार मिश्रा एवं प्रतीक्षा त्रिपाठी, मऊ से राजेन्द्र प्रसाद राव एवं मीरा कुमारी, फतेहपुर से सीमा मिश्रा एवं डॉ. सुनील कुमार तिवारी, वाराणसी से विन्ध्येश्वरी प्रसाद ‘विन्ध्य’, डॉ. श्रवण कुमार गुप्त एवं डॉ० अरविन्द कुमार द्विवेदी, उन्नाव से रेखा कुशवाहा एवं प्रीति भारती, रामपुर से नीलम रानी सक्सैना, गाजीपुर से रिम्पू सिंह ‘सुभाषिनी’, बांदा से रामकिशोर पांडेय एवं इंसाफ अली, कन्नौज से गुंजन भदौरिया, कौशाम्बी से सत्यप्रकाश, हरदोई से मंजू वर्मा, शाहजहांपुर से अमिता शुक्ला, इटावा से दाऊ दयाल वर्मा एवं अनुराधा दोहरे, गोरखपुर से दुर्गेश्वर राय एवं दीप्ति राय ‘दीपांजलि’, हापुड़ से ऋतु श्रीवास्तव, रुचिता पांडेय एवं पारुल प्रियम तथा हरियाणा के रेवाड़ी जनपद से अशोक कुमार आर्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में खाटू श्याम जागरण में गूंजे जयकारे
अशोक कुमार आर्य जेबीटी शिक्षक गांव बव्वा, रेवाड़ी से संबंध रखते हैं। तथा वे राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर रेवाड़ी में कार्यरत हैं।वे एकमात्र हरियाणा के एकमात्र शिक्षक हैं जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक प्रहरी सम्मान दिया गया है।
ये भी पढ़ें:थारा फूफा जिंदा है दुलीचंद फिर आये चर्चा में, यहां पढ़ें अपडेट
