गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

हरियाणा में 5 मंजिला इमारत गिरते गिरते बची, ठेकेदार पर FIR

Written by: Best E News

Published:

गुरुग्राम (Best E News) गुरुग्राम के सुशांत लोक एक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। बताया जा रहा है कि पास…


गुरुग्राम (Best E News) गुरुग्राम के सुशांत लोक एक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। बताया जा रहा है कि पास के खाली प्लॉट में जेसीबी से नींव की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान इमारत करीब दो से ढाई इंच तक झुक गई। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आसपास के मकानों में रह रहे लोगों को बाहर निकाल लिया।

Advertisement

यह मामला सुशांत लोक एक के सी ब्लॉक में प्लॉट नंबर 1770 के पास का है। इमारत के झुकने की खबर मिलते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने झुकी हुई इमारत के दोनों तरफ बने तीन मकानों को खाली कराया। इन मकानों में रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि पास के प्लॉट में जेसीबी की मदद से नींव खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास की लगभग तैयार पांच मंजिला इमारत झुक गई। समय रहते पुलिस के पहुंचने और लोगों को बाहर निकालने से किसी बड़े हादसे को टालने में मदद मिली।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सीआईए धारूहेड़ा ने 2 किलो 44 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ एक नशा तस्कर दबोचा

गुरुग्राम में अचानक झुकी पांच मंजिला इमारत मचा हड़कंप पुलिस ने 20 से ज्यादा लोगों को निकाला

इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर पास के प्लॉट के मालिक ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि खुदाई के दौरान किन नियमों का पालन किया गया था और इमारत के झुकने के पीछे क्या वजह रही।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: खटावली-राजपुरा नहर के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है। लोगों की चिंता है कि कहीं इमारत को और नुकसान न पहुंचे। ऐसे में भवन की सुरक्षा जांच और आगे की कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

वहीं गुरुग्राम में बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर भी चर्चा हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिलहाल तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई पर रोक लगी है। इससे पहले डीएलएफ सुशांत लोक और साउथ सिटी में करीब 160 मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: नहीं रहे Hero MotoCorp-Dharuhera के Dr सुभाष

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp