मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

धू-धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में दो स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया…


धू धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व
धू धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे में दो स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। टाउन पार्क और एसएमजी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने रावण दहन देखा। दोनों स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर दमकल विभाग की गाड़ियां तैनात की गई थीं।

Advertisement

टाउन पार्क में 100 फीट के रावण का दहन

टाउन पार्क में 100 फीट के रावण का दहन

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश

धारूहेड़ा के टाउन पार्क के पास रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पिछले कई वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। दोपहर में रामलीला कमेटी की ओर से झांकी निकाली गई, जबकि शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। इस बार भी पिछले साल की तरह 100 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया था।

एसएमजी ग्राउंड में भी हुआ रावण दहन

ये भी पढ़ें:Haryana Police Transfer: हरियाणा में 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले

धारूहेड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाया गया।
धारूहेड़ा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाया गया।

कस्बे के एसएमजी ग्राउंड में भी रामलीला कमेटी की ओर से रावण का पुतला बनाया गया था। यहां शाम को रावण दहन किया गया। दमकल विभाग की ओर से शाम चार बजे से दोनों स्थानों पर गाड़ियां तैनात की गईं, ताकि किसी भी तरह की आगजनी की घटना से निपटा जा सके।

धू धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व
धू धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व

दशहरे को लेकर सुबह से ही बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। कस्बे की गलियों में बच्चों ने छोटे-छोटे रावण के पुतले बनाए। दशहरा पर्व के दौरान रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में सामूहिक रूप से मनाया दशहरा पर्व, राजपूत समाज ने किया शस्त्र पूजन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp