
धारूहेड़ा: खटावली से राजपुरा की ओर जाने वाली नहर के पास गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर ERV की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी सुरेंद्र (22) पुत्र रामासेर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र यहां मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। उसके भाई ने बताया कि सुरेंद्र बुधवार रात से लापता था। तलाश के दौरान खटावली से राजपुरा की ओर जाने वाली नहर के पास पेड़ से लटका उसका शव मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची . आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पुलिस ने सामान्य कार्यवाह करते हुए मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बदलने लगा मौसम रेवाड़ी में पारा 15 डिग्री पर पहुंचा नवंबर में बढ़ेगी सर्दी
