रविवार, 18 अक्टूबर 2026

जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

Written by: सुनील कुमार

Published:

सिरसा। जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने हरियाणा में अपने कारोबार का विस्तार करने और डीलर्स के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से एक डीलर सम्मेलन आयोजित किया। मनाली में आयोजित इस सम्मेलन…


जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा
जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा
Google News Follow us on Google

सिरसा। जीनस इनोवेशन लिमिटेड ने हरियाणा में अपने कारोबार का विस्तार करने और डीलर्स के साथ संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से एक डीलर सम्मेलन आयोजित किया। मनाली में आयोजित इस सम्मेलन में सिरसा और आसपास के क्षेत्रों के करीब 50 प्रमुख डीलर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन कंपनी के सिरसा स्थित अधिकृत चैनल पार्टनर गुरु गोविंद ऑटो एजेंसी की ओर से किया गया।

Advertisement
जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा
जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

सम्मेलन में ग्राहकों की बदलती जरूरतों, सिरसा क्षेत्र में कारोबार की संभावनाओं, कंपनी के उत्पादों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान कंपनी के नए और उन्नत पावर सॉल्यूशंस की जानकारी भी दी गई। इनमें मैक्सीलायन इनबिल्ट लिथियम इन्वर्टर और हाल ही में लॉन्च किया गया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर प्रमुख रहे। उत्पाद प्रदर्शन और संवाद सत्रों के जरिए डीलर्स को पावर बैकअप और एनर्जी स्टोरेज से जुड़े समाधानों की जानकारी दी गई।

चैनल पार्टनर्स की भूमिका अहम

Advertisement

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का काला पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा

जीनस इनोवेशन लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-सेल्स हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि कंपनी की विकास रणनीति में चैनल पार्टनर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सहयोग से पावर बैकअप और सोलर उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। स्थानीय बाजार की समझ और ग्राहकों के साथ मजबूत जुड़ाव से कंपनी को अपनी पहुंच बढ़ाने और बदलती जरूरतों के अनुसार समाधान उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी डीलर्स को बेहतर उत्पाद प्रशिक्षण, बाजार में जरूरी सहयोग और तकनीक आधारित समाधान उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। सम्मेलन के दौरान डीलर्स से ग्राहकों की पसंद और क्षेत्र में कारोबार के नए अवसरों को लेकर सुझाव भी लिए गए।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द

10 हजार से अधिक रिटेल पार्टनर्स का नेटवर्क

कंपनी के अनुसार, जीनस इनोवेशन की मौजूदा विनिर्माण क्षमता 7.5 लाख से अधिक यूनिट है। कंपनी के पास 1.5 लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र में फैली एकीकृत विनिर्माण सुविधाएं हैं। इसके अलावा, 10,000 से अधिक रिटेल पार्टनर्स के नेटवर्क के माध्यम से कंपनी 50 लाख से अधिक ग्राहकों तक पहुंच बना चुकी है। कंपनी 28 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात भी करती है। सिरसा में आयोजित यह सम्मेलन हरियाणा में वितरण नेटवर्क मजबूत करने और एनर्जी स्टोरेज व सोलर समाधानों के कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में कंपनी की पहल का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली NCR में आया भूंंकप, 11 दिन में दूसरी बार झटके !

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp