
Mega Job Fair गुरुग्राम: हरियाणा के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष बेरोजगार युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। मंडल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में 23 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेले (Mega Job Fair) का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी।
Mega Job Fair : कॉर्पोरेट और बैंकिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल
बता दे 23 अक्टूबर को राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-14, गुरुग्राम में आयोजित मेगा रोजगार मेले Mega Job Fair में राष्टीय व अंतर्राश्यट्रीय कंपनियां पहुंच रही है। जानकारी देते हुए सहायक रोजगार अधिकारी ज्योति ने बताया कि मेले में देश-विदेश की नामी-गिरामी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार (Interview) लेकर उन्हें नौकरी के प्रस्ताव (Offer Letters) देंगी।
- बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), बजाज लाइफ (Bajaj Life)
- ऑटोमोबाइल एवं मैन्युफैक्चरिंग: एआरजीएल प्राइवेट लिमिटेड, बजाज मोटर्स, प्रिकोल (Pricol)
- सर्विस एवं सिक्योरिटी: जी4एस सिक्योरिटी सॉल्यूशन (G4S Security), विरबो मैनेजमेंट, हिताची कैश मैनेजमेंट नियमजानें
- लॉजिस्टिक्स एवं हॉस्पिटैलिटी: ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (TCI), ओम एंटरप्राइजेज, गोल्डन ट्यूलिप होटल
शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
इस जॉब फेयर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें हर वर्ग के युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं। 10वीं व 12वीं पास अभ्यर्थियों से लेकर स्नातक (Graduates), स्नातकोत्तर (Post Graduates) और आईटीआई (ITI) पास कर चुके युवा अपनी-अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश और दस्तावेज
मंडल रोजगार कार्यालय ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी इच्छुक युवाओं से इस Mega Job Fair में बढ़कर भाग लेने की अपील की है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर मेला स्थल पर पहुंचें और अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज (Documents) जरूर लाएं:
- रोजगार कार्यालय का पंजीकरण/पहचान पत्र (Employment Exchange Registration Card)
- सभी शैक्षणिक व तकनीकी योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र एवं फोटोकॉपी लीगलचुनें
- अद्यतन बायोडाटा / रिज्यूमे ( Resume) की multiple कॉपीज़
- पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र (आधार कार्ड आदि)
रोजगार विभाग का उद्देश्य इस एक ही मंच के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जो युवा प्राइवेट सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में हर अग्निवीर को मिलेगी सरकारी नौकरी: CM नायब सैनी
Mega Job Fair में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई पास बेरोजगार युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से इच्छुक युवाओं से अपील की गई है कि वे Mega Job Fair में भाग लेने के लिए अपने संबंधित रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र (रजिस्ट्रेशन कार्ड), शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र तथा बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर आएं, ताकि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकें।
ये भी पढ़ें:सोनम की मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर
