मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा पुलिस में 2030 तक 28 हजार नए जवानों की भर्ती होगी हरियाणा (Best E News) हरियाणा में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस…


हरियाणा पुलिस में 2030 तक 28 हजार नए जवानों की भर्ती होगी

Advertisement

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में पुलिस की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने घोषणा की है कि प्रदेश में वर्ष 2030 तक 28 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। पहले चरण में मार्च 2027 तक करीब 15 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। इसके बाद वर्ष 2028 से 2030 के बीच लगभग 13 हजार और जवानों की भर्ती की जाएगी।

डीजीपी के मुताबिक हरियाणा में अपराध के मामलों में भी कमी आई है। जनवरी से सितंबर 2026 के दौरान पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कुल अपराधों में 9.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साइबर अपराधों को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई तेज की है। इस दौरान करीब 4 हजार साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए और लगभग 6 हजार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

पुलिस ने साइबर ठगी की करीब 40 प्रतिशत रकम को होल्ड कराने या पीड़ितों को वापस दिलाने में सफलता हासिल की है। वहीं डायल 112 सेवा के जरिए अब तक करीब 75 लाख लोगों को मदद पहुंचाई जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

विदेश में छिपे अपराधियों पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस वर्ष 2019 से अब तक 28 गैंगस्टरों को विदेश से भारत ला चुकी है। इसके अलावा 14 अन्य गैंगस्टरों को भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने 658 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी मंजूर की है। वर्ष 2030-31 तक पुलिस के बुनियादी ढांचे पर कुल 4430 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। इसके तहत पुलिसकर्मियों के लिए आवासों की संख्या 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp