
रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद के उपचेयरमैन निखिल मांढैया के निर्वाचित होने पर शहर की विभिन्न मार्केटों के प्रधानों और व्यापारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहर के विकास, बाजारों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा हुई। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारियों के कार्यकाल में शहर की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विकाय कार्यो को रहेगी प्राथमिकता: उपचेयरमैन निखिल मांढैयाने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पिप्पल के साथ मिलकर रेवाड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। शहर में स्वच्छता व्यवस्था सुधारने, सड़कों की स्थिति बेहतर करने, जल निकासी की समस्याओं का समाधान करने और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आमजन की समस्याओं का समाधान कराना तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी जिम्मेदारी है।
ये रहे मौजूद: व्यापारियों ने कहा कि चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के बीच बेहतर तालमेल से बाजारों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर नया बाजार के प्रधान भटोटिया, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान दीपेश भार्गव, आर्य समाज मार्केट के प्रधान जीतू, डाकखाना मार्केट के प्रधान सुधीर यादव, मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान मनोज यादव, लियो मार्केट के प्रधान कैलाश सैनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
