रविवार, 18 अक्टूबर 2026

रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को अश्विनी वैष्णव का तोहफा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले भारतीय रेलवे के 11,40,770 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट की…


सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव
Google News Follow us on Google

Best E News: केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले भारतीय रेलवे के 11,40,770 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों का उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) देने का फैसला किया है। केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिए गए इस निर्णय से रेलवे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार, बोनस के भुगतान पर करीब 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Advertisement

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस फैसले के तहत पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये तक बोनस दिया जाएगा। इससे रेलवे में काम करने वाले कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी।

जानिए किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

बता दे बोनस का लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन और ग्रुप-सी के पात्र कर्मचारियों सहित रेलवे के विभिन्न गैर-राजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा। उत्पादकता आधारित बोनस रेलवे कर्मचारियों के काम और योगदान को ध्यान में रखते हुए दिया जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

कर्मचारियों की होगी चांदा: सरकार के इस फैसले से लाखों रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों को त्योहारों से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, प्रत्येक कर्मचारी को मिलने वाली वास्तविक राशि पात्रता और लागू नियमों के अनुसार तय होगी।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस में ‘काला दिवस’ के दौरान कलह: पराग शर्मा और गजना लांबा को 7 दिन का अल्टीमेटम

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp