गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

Written by: सुनील कुमार

Published:

गुरुग्राम: ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ संगठन की बैठक राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता नीलम कथूरिया नागर के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव जोनियावास सहित राष्ट्रीय, प्रदेश…


गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
Google News Follow us on Google

गुरुग्राम: ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ संगठन की बैठक राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता नीलम कथूरिया नागर के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव जोनियावास सहित राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

Advertisement

बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शिक्षा में सहयोग, जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध कराने तथा बस्तियों में शिक्षा अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। इसके अलावा घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं सहायता दिलाने और बच्चों को पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग और महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास करने पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता नीलम कथूरिया नागर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सशक्त समाज की आधारशिला है। संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और बेटियों तक वास्तविक सहायता पहुंचाना है। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव जोनियावास ने संगठन के सेवा कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और प्रत्येक जरूरतमंद बेटी को शिक्षा, सम्मान तथा सुरक्षा दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp