बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

खुशखबरी: सोहना पलवल हाईवे पर आवागमन शुरू, 135 दिन बाद मिली राहत

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा:  सोहना पलवल हाईवे (NH 919) पर काफी मश्क्कत के बाद यानि 135 दिन बाद एक बार फिर से आवाजाही शुरू हो गई है। फिलहाल हाईवे की एक लेन खोली गई है,…


खुशखबरी: सोहना पलवल हाईवे पर आवागमन शुरू, 135 दिन बाद मिली राहत
खुशखबरी: सोहना पलवल हाईवे पर आवागमन शुरू, 135 दिन बाद मिली राहत
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा:  सोहना पलवल हाईवे (NH 919) पर काफी मश्क्कत के बाद यानि 135 दिन बाद एक बार फिर से आवाजाही शुरू हो गई है। फिलहाल हाईवे की एक लेन खोली गई है, जबकि दूसरी लेन पर आवागमन बंद है। इस लाईन के चलते धारूहेड़ा की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भगत सिंह कॉलोनी और अलवर बाईपास की तरफ से निकलना होगा। नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे पर एक पाल का निर्माण किया गया है।

Advertisement
​धारूहेड़ा: अलवर बाइपास पर जेसीबी से रोड को ठीक करते हुए वही साथ में खडे है धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगडा व टीम

​धारूहेड़ा: अलवर बाइपास पर जेसीबी से रोड को ठीक करते हुए वही साथ में खडे है धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगडा व टीम

भिवाड़ी से धारूहेड़ा जाने वाली लेन आवागाही शुरू: वर्तमान में भिवाड़ी से धारूहेड़ा जाने वाली लेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। दूसरी तरफ की लेन पर पाल बनाकर गंदे पानी को रोका जा रहा है। भगत सिंह कॉलोनी, भगत सिंह मार्केट, बाईपास और नेशनल हाईवे पर जमा पानी की निकासी के लिए बीडा करीब 72 लाख रुपए खर्च करेगा। इसके तहत अलग-अलग स्थानों पर मड पंप लगाकर गंदे पानी को पास के नालों और खाली मैदानों में डाला जाएगा।

​धारूहेड़ा: अलवर बाइपास पर जेसीबी से रोड को ठीक करते हुए वही साथ में खडे है धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगडा व टीम

​धारूहेड़ा: अलवर बाइपास पर जेसीबी से रोड को ठीक करते हुए वही साथ में खडे है धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगडा व टीम

स्टेट हाईवे पर एक तरफ का निर्माण जारी: बता दे फिलहाल नेशनल हाईवे से लेकर स्टेट हाईवे पर एक पाल का निर्माण किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य जलभराव को कॉलोनी की तरफ आने से रोकना है। बता दे इसी साल, 14 मई के बाद से नेशनल हाईवे पर बाईपास की तरफ से मिट्टी की पाल बना दी गई थी। जिसकी वजह से अलवर बाईपास रोड की तरफ से आवाजाही बंद हो गई थी। इससे पहले यह हाईवे करीब तीन माह तक खुला रहा था। लेकिन हाल में ही हाईवे पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क की खुदाई से निकले मलबे की सहायता से एक तरफ का मार्ग खोला गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे

त्यौहार पर मिलेगी राहत: मंगलवार को चेयरमैन अजय जांगडा, उपचेयरमैन अमन राव, वार्ड तीन से पाषर्द त्रिलोक धारीवाल अनिल कुमार पार्षद, पूर्व पार्षद नानक व धारूहेड़ा से कई प्रति​निध अलवर बाइपास पहुचे। इस मौके पर एक लाईन पर जेसीबी से सडक को ठीक गया ताकि त्यौहार पवर आवागमन बना रहे। भिवाड़ी से पार्षद हवा सिंह भी मौजूद रहे।

तीन साल से भरा था पानी: बता दे अलवर बाइपास पर राजस्थान और हरियाणा के बीच सीमा और राजनीति वर्चस्व से जुड़े विवाद के चलते यहां पिछले तीन साल से बारिश के पानी के भराव की समस्या बनी हुई है। बरसात के दौरान हाईवे पर हालात तालाब जैसे हो जाते हैं। उस समय यहां करीब तीन से चार फीट तक पानी जमा हो जाता है। जिसकी वजह से यहां से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल निकलने वालों तक की आवाजाही जोखिम भरी हो जाती थी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद

अब दीपावली व अन्य त्योहारों को देखते हुए यह मार्ग एक तरफ से खोल दिया गया है। बाईपास और उसके आसपास के इलाके में जमा पानी की निकासी की जा रही है।
अजय जांगडा चेयरमैन नपा धारूहेड़ा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp