Wednesday, 14 October 2026

रेवाड़ी नगर परिषद के उपचेयरमैन निखिल मांढैया ने राव साहब से की मुलाकात

Written by: सुनील कुमार

Published:

\रेवाड़ी: रेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया ने केंद्रीय मंत्री राव इ्ंद्रजीत सिंह ने मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पार्षदों से एकजूट होकर रेवाड़ी में विकास कार्य करवाए जाएंगें…


रेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया ने राव साहब से की मुलाकात
रेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया ने राव साहब से की मुलाकात
Google News Follow us on Google

\रेवाड़ी: रेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया ने केंद्रीय मंत्री राव इ्ंद्रजीत सिंह ने मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि पार्षदों से एकजूट होकर रेवाड़ी में विकास कार्य करवाए जाएंगें राव साहब ने रेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया को आशीर्वाद देते हुए कहा कि किसी भी नेता काम नही नाम होता है। मिलझुलकर ज्यादा से ज्यादा काम करें। उनकी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगां

Advertisement

26 वर्षीय निखिल नगर परिषद के सबसे युवा वाइस चेयरमैन बने हैं। चुनाव से पहले राव समर्थक खेमे में 21 पार्षदों के समर्थन की चर्चा थी, लेकिन निखिल को 19 वोट ही मिले। ऐसे में 2 वोट कम मिलने को लेकर क्रॉस वोटिंग और भीतरघात की चर्चाएं शुरू हो गईं।

रेवाड़ी नगर परिषद के उपप्रधान पद के लिए 08 अक्टूबर को हुई मतदान प्रक्रिया और मतगणना पूरी हो गई। चुनाव में राव इंद्रजीत सिंह समर्थित उम्मीदवार निखिल मांढिया ने बाजी मारते हुए उपप्रधान पद पर जीत दर्ज की। निखिल  को कुल 19 मत मिले, जबकि उनके विरोधी गुट के उम्मीदवार को 14 मत प्राप्त हुए। इस तरह निखिल मांढिया ने 5 वोट के अंतर से जीत हासिल की।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी के उपचेयरमैन निखिल मांढैया से मिले व्यापारी, शहर के विकास पर चर्चा

रेवाड़ी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन चुनाव में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पसंद पर मुहर लग गई। वार्ड-12 के पार्षद और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया ने विरोधी खेमे के प्रत्याशी चेतराम सैनी को 5 वोट से हराकर उप प्रधान की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। निखिल को 19, जबकि चेतराम को 14 वोट मिले थे।

राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा का सवाल: वाइस चेयरमैन का चुनाव राव इंद्रजीत सिंह और उनके विरोधी खेमे के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया था। 2 अक्टूबर को राव ने रामपुरा हाउस में पार्षदों से अलग-अलग मुलाकात कर बैठक की थी। बताया जा रहा है कि कई पार्षदों ने उप प्रधान के लिए युवा चेहरे को मौका देने का सुझाव दिया था। इसके बाद निखिल के नाम पर सहमति बनी।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी की ड़ा सुधा यादव को मिली बडी जिम्मेदारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp