
Best E News: कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से कोसली विधानसभा क्षेत्र की पुरानी मांगों को एक-एक करके पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में यह हलका निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विधायक अनिल यादव आज 11 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से बनने वाले कोसली बस स्टैंड का शिलान्यास करने के बाद आम जन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोसली में नया बस स्टैंड बनवाने के लिए जनता की पुरानी मांग चली आ रही थी, जो कि आज पूरी हुई है। नया बस स्टैंड बन जाने के बाद यहां विधिवत रुप से परिवहन विभाग के सब डिपो को स्थापित किया जाएगा तथा लोगों को रोडवेज बसों की बेहतर सेवाएं मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निर्देश अनुसार कोसली हलका की चिकित्सा सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की जा रही है। पिछले साल यहां आरओबी को दोबारा बना कर शुरु कर दिया गया था। अब शहर की तीन कॉलोनियों को वैध घोषित कर सरकार ने हजारों निवासियों को राहत दी है।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि तीन करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से आरओबी के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। नाहड़ रोड पर पानी निकासी के लिए 48 लाख रुपए की लागत से नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। साल्हावास रोड का पुनर्निर्माण करवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक ने सभी हल्का वासियों को नवरात्रों के लिए शुभकामनाएं भी दी। बस स्टैंड शिलान्यास करने के बाद विधायक अनिल यादव ने नाहड़ विश्रामगृह में सार्वजनिक शिकायतों को सुना तथा अधिकारियों को उनका निवारण करने के लिए निर्देश जारी किए।
ये भी पढ़ें:रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को अश्विनी वैष्णव का तोहफा
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में कोसली के एसडीएम विजय कुमार यादव, रोडवेज जीएम निरंजन शर्मा, चेयरमैन महेश यादव, चेयरमैन कपिल, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल, सुरेश भाकली, जिला पार्षद शारदा यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, उदयभान डागर, विजय आजाद, मंडल अध्यक्ष हरीश दायमा, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, सरपंच श्याम सिंह, मनिंद्र यादव, सरदार सिंह भाला, दीपक कोसली, आशीष बिसोहा इत्यादि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:कांग्रेस में ‘काला दिवस’ के दौरान कलह: पराग शर्मा और गजना लांबा को 7 दिन का अल्टीमेटम
