Rewari crime: TGT टीचर पर हमला, वीडियो वायरल

On: May 22, 2026 4:38 PM
Follow Us:
CRIME

Rewari crime: रेवाड़ी के गांव कन्होरी में जनगणना करने गए TGT टीचर पर हमले का मामला सामने आया है। टीचर का आरोप है उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि धमकी देते हुए फिर लठ उठा लिया। शोर शराबा सुनकर बचाव करने आए पड़ोसी लठ लगने से घायल हो गए। टीचर ने इस मामले की शिकायत रोहडाई थाना पुलिस को दी है। हालांकि अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जानिए क्या ​है विवाद: थाना रोहडाई पुलिस को दी शिकायत में TGT पवन कुमार ने बताया कि उसकी डयूटी गांव में जनगणना करने के लिए लगाई हुई है। वह 19 मई सुबह करीब गांव कन्होरी में पहुंचा। उसने मकान के दरवाजे पर नंबर 99 नबंर लिखा और अगले मकान की तरफ चल पड़ा। गली में बुजुर्ग रामकिशन ने गंदी गालियां देते हुए आए और बोले मेरी आज्ञा के बिना मकान पर नंबर कैसे लिख दिया। बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने अपना आईकार्ड दिखाया लेकिन उसके बावजूद उस पर थप्पड़-मुक्कों से हमला कर दिया।

लठ लेकर आए किया हमला: बता दे कि वही पर रणधीर ने जब उन्हें मेरे बारे में बताते हुए रोकने का प्रयास किया तो दौड़कर अंदर से लठ उठाकर लाए और टीचर पर हमला कर दिया। उसे बचाने के प्रयास में रणधीर के हाथ पर चोट आई। शोर शराब सुनकर उनकी पुत्रवधू ज्योति घर से बाहर आई और उसने भी रणधीर को पीटना शुरू कर दिया।Rewari crime

वीडियो वायरल: इस सारे मामले की वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि बुजुर्ग पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। वीडियों में दिखाई दे रहा है कि, टीचर के साथी और एक ग्रामीण उन्हें रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं।Rewari crime

 

मामला दर्ज कर जांच शुरू: रोहड़ाई थाना से जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। सरकारी काम में बाधा डालने की इजाजत नहीं दी जा सकती।Rewari crime

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now