
रेवाड़ी (Best E News) शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और गंदगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद ने नया रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत पूरे शहर को 27 सर्कल में बांटकर सफाई कराई जाएगी। प्रत्येक सर्कल में 10 बीट बनाई जाएंगी और हर बीट में दो से तीन सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की होगी। नई व्यवस्था अगले सप्ताह से लागू करने की तैयारी है।
27 जोन बनाए गए है सफाई के लिए’: नगर परिषद की योजना के अनुसार, वार्डवार टीमें बनाई गई हैं। संबंधित वार्ड पार्षद और नगर परिषद के अधिकारी सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके अलावा सफाई से जुड़ी शिकायतों के लिए एक मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया जाएगा। लोग कूड़ा नहीं उठने या गंदगी की समस्या होने पर संबंधित स्थान की फोटो के साथ व्हाट्सएप के जरिए शिकायत भेज सकेंगे। शिकायत मिलने पर नगर परिषद की टीम मौके का निरीक्षण करेगी और संबंधित बीट के जिम्मेदार कर्मचारियों से जवाब भी मांगा जाएगा।
धारूहेड़ा में पहले लागू हो चुकी है ऐसी व्यवस्था
रेवाड़ी में इस योजना को लेकर उम्मीदें जरूर हैं, लेकिन इसकी सफलता शिकायतों के निस्तारण और नियमित निगरानी पर निर्भर करेगी। धारूहेड़ा में करीब चार साल पहले भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की गई थी। उस समय सफाई संबंधी शिकायतों के लिए नंबर जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर सामने आए अनुभवों के अनुसार, करीब एक महीने बाद वह नंबर बंद हो गया। इसके बाद शिकायत व्यवस्था का लाभ लोगों को नहीं मिल पाया और अभियान कागजों तक सीमित रहने की आशंका बनी रही।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश
जानिए आपका वार्ड किस सर्किल
1. वार्ड 19, 21, 22, 23 (परशुराम कालोनी व भाड़ावास रोड)
2. वार्ड 21, 22, 23 (सेक्टर एक, कंपनी बाग, भाड़ावास रोड)
3. वार्ड 19, 23 (माडल टाउन, ब्रास मार्केट, बस स्टैंड रोड)
4. वार्ड 31 (नारनौल रोड, गोपाल देव चौक)
5. वार्ड 30, 32 (देव नगर, गुलाबी बाग, हजारीवास रोड)
6. वार्ड नंबर 29 और 30 (यादव नगर)
7. वार्ड 15, 23, 24, 31 (कुतुबपुर, सैनी मोहल्ला, नाईवाली चौक, आटो मार्केट)
8. वार्ड 25, 26, 27, 32 (कंकरवाली, देव नगर व बिजली घर)
9. वार्ड 29, 26, 27 (शिव कालोनी)
10. वार्ड 15, 18, 14, 9 (कटला बाजार, गुज्जरवाडा, राम गली)
11. वार्ड 9, 15, 14 (पंजाबी मार्किट, मोती चौक)
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा; मेरी बेटी मेरा अभिमान समिति की बैठक 27 को
12. वार्ड 1, 2, 28 , 14 (नई बस्ती, रेलवे स्टेशन)
13. वार्ड 28 (दुर्गा कालोनी)
14. वार्ड 7, 8, 17, 16 (बीएमजी माल, पुराना तहसील, खासापुरा)
15, वार्ड 3, 9, 10, 4, 5, 8 (आजाद चौक, धारूहेड़ा चुंगी)
16. वार्ड 28, 2, 4 (टीपी स्कीम नौ, पटौदी रोड)
17. वार्ड 7, 20, 6 (पूर्ण नगर, कालका रोड)
18. वार्ड 5 (शिव नगर, घीसा की ढाणी)
19. वार्ड 13, चार (नया गांव दौलतपुर)
20. वार्ड 12 (उत्तम नगर)
21. वार्ड 12, 13 (सज्जन कालोनी, रामगढ़ रोड)
22. वार्ड 19, 17, 7, 20 (गढ़ी बोलनी रोड, कृष्णा नगर, शक्ति नगर)
23. वार्ड 20, 11, 21 (शक्ति नगर, राधा स्वामी कालोनी)
24. वार्ड 6, 11, वार्ड 12 (विजय नगर, कालका रोड)
25. वार्ड 11 (विजय नगर)
26. सेक्टर-तीन
27. सेक्टर-चार
ऐसे में सवाल उठता है कि रेवाड़ी में शुरू होने वाली नई व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होगी? क्या शिकायतों के लिए जारी होने वाला नंबर लगातार चालू रहेगा और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान होगा? नगर परिषद की योजना का वास्तविक असर आने वाले कुछ महीनों में ही स्पष्ट हो पाएगा। शहरवासियों को उम्मीद है कि इस बार व्यवस्था केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नियमित सफाई और जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ में अब इन वाहनों को नही मिलेगा तेल, यहां जाने क्यों ?
रेवाडी शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शहर को 27 जोन में बांटा गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही शिकायत के लिए नंबर सार्वजिक किया जाएगा। -प्रदीप अहलावत, डीएमसी, रेवाड़ी।
