Wednesday, 14 October 2026

Haryana News: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने रेवाड़ी में संभाला मोर्चा, जानिए क्या रहेगी प्राथमिकता

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: आइजी ओम प्रकाश नरवाल ने गुरूवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में गुरूवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने धारूहेड़ा कार्यालय…


Haryana News: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने रेवाड़ी में संभाला मोर्चा
Haryana News: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने रेवाड़ी में संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

Haryana News: आइजी ओम प्रकाश नरवाल ने गुरूवार को साउथ रेंज रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) के रूप में गुरूवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने धारूहेड़ा कार्यालय पर बैठक ली तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बता दे इससे पहले नरवाल जी हरियाणा आर्म्ड पुलिस – HAP) मधुबन कार्यरत कार्यरत थे।Haryana News

Advertisement

पुलिस मेडल हो चुके है सम्मानित: बता दे कि आइजी ओम प्रकाश नरवाल को पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए उन्हें ‘पुलिस मेडल’ से भी सम्मानित किया जा चुका है । गुरूवार को रेवाड़ी मे आजीपी ने कार्यभार संभाल लिया है। वे अब “साउथ रेंज के सभी करीब 4,500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

 

कार्यालय पहुंचने पर किया उनका भव्य स्वागत: गुरूवार सुबह साउथ रेंज कार्यालय खरखडा पहुचंने पर नवनियुक्त आईजीपी को पुलिस की पारंपरिक सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। इस मौके पर रेवाड़ी के एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, महेंद्रगढ़ के एसपी श्री दीपक और रेंज के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

कानून-व्यवस्था की समीक्षा: कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आईजीपी श्री ओम प्रकाश नरवाल ने रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली।

आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने साफ किया कि साउथ रेंज में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया।Haryana News

 

ये भी पढ़ेंकंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव 15 और 16 अक्टूबर को

Haryana News: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने रेवाड़ी में संभाला मोर्चा
Haryana News: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने रेवाड़ी में संभाला मोर्चा
  • रेंज के सभी जिलों में अपराध नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना।
  • वरिष्ठ नागरिकों और आम जनता की शिकायतों का एक निश्चित समय सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से निपटारा करना।
  • तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड और अपराधों की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाना तथा आम जनता को इसके प्रति जागरूक करना।
  • महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाना और उनकी शिकायतों पर त्वरित (Immediate) कार्रवाई सुनिश्चित करना।
  • राजमार्गों (Highways) और शहरी क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारू, बेहतर और सुरक्षित बनाना ताकि हादसों पर रोक लग सके।वे इससे पहले आईजी (HAP) मधुबन, पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद के साथ-साथ फतेहाबाद और जींद जैसे महत्वपूर्ण जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक (SP) अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

हमारा उद्देश्य साउथ रेंज में एक सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। पुलिसिंग को पूरी तरह से जनता के अनुकूल (People-friendly) बनाया जाएगा ताकि आम आदमी बिना किसी झिझक के अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास आ सके।”Haryana News

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp