
धारूहेड़ा: रेवाड़ी के गढी बोलनी गांव से करीब 56 पहले गायब हुए थ्री व्हीलर के चालक का कोई सुराग नही लगा है। पुलिस भी परेशान है ओमप्रकाश की डेड बोडी को दरिंदो ने कहां फैंका। रविवार को चार घंटे चलाए सर्च अभियान के बाजवूद ओमप्रकाश की डेड बोडी नही मिली है। पुलिस की ओर से आज दोबारा साहब बैराज में सर्च अभियान चलाया जाएगा।
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में लावारिस मिले थ्री व्हीलर के चालक ओमप्रकाश का शव साहबी बैराज में फेंके जाने की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव की तलाश के लिए गुरुग्राम से एसडीआरएफ की टीम बुलाई, लेकिन अभियान के दौरान शव बरामद नहीं हो सका।
24 अगस्त को हुआ था लापता: जानकारी के अनुसार, गढ़ी बोलनी निवासी थ्री व्हीलर चालक ओमप्रकाश 24 अगस्त को लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 28 अगस्त को हाईवे पर साहबी बैराज के पास उसका थ्री व्हीलर लावारिस हालत में मिला था। ओमप्रकाश की पत्नी की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
जांच के दौरान मोबाइल फोन की ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश के दो दोस्तों को को रविवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके दोस्तों के साथ पहले बैठकर शराब पीने और बाद में उसे साहबी बैराज में फेंकने की बात सामने आने की जानकारी मिली है। हालांकि, शव बरामद नहीं होने के कारण मामले में कई सवाल बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ओमप्रकाश के लापता होने के बाद से परिवार उसका सुराग मिलने का इंतजार कर रहा है। अब पुलिस साहबी बैराज में शव की तलाश करने के साथ मामले की जांच में जुटी है। यह भी जांच का विषय है कि यदि दोस्तों को घटना की जानकारी थी तो उन्होंने परिवार या पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
हत्या या फिर डूबा: यह भी जांच का विषय है ओमप्रकाश की हत्या करके शव को फैंका गया या फिर वह साहबी बैराज में खुद डूबा है। पुलिस के लिए डेड बोडी व पूरे मामले की जांच को लेकर ही कुछ कहना संभव है। कहीं न कहीं इस मामले को लेकर दोस्त जिम्मेदार है। अगर वह साहबी में डूबता तो इतने दिन में शव तैर नहीं जाता। लगता है उसकी हत्या करकें कहीं ओर उसे दबाया गया है जबकि पुलिस को गुगराह करने के लिए साहबी बैराज बताया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई ब्यान नही दिया गया है। उनका कहना है जब तक शव नही मिलता वे कुछ नहीं कह सकते।
ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण
