
धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में त्यौहार के चलते अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। यहां के सोहना रोड, बॉस रोड व बस स्टैंड के आसपास आए दिन अतिक्रमण के चलते जाम लग रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने के कारण अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई नहीं होने के चलते दुकानदारों के हौसले बुलंद होते जा रहे है।
भावया यादव , अमित, दीनदयाल, प्रकाश, विकास, राहुल, प्रेमपाल , मनोज ने बताया कि उन्होंने करीब 20 सितंबर पहले नगर पालिका सचिव को अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसके बाद जाम से परेशान होकर 13 अक्टूबर को भी शिकायत दी। अब तीसरी बार बुधवार को शिकायत की। लेकिन धारूहेड़ा के बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा; मेरी बेटी मेरा अभिमान समिति की बैठक 27 को

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में त्यौहार के चलते अतिक्रमण बढता ही जा रहा है।
रोज लगता है जाम: धारूहेड़ा में सुबह शाम जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। एक ओर दुकानों के बाहर रखा सामान दूसरी ओर जगह जगह अवैध पार्किंंग के चलते रोजाना जाम लगता है। जाम चलते लोगों को अपने समय पर पहुचंने में भारी परेशानी होती है। लोगों का कहना है अतिक्रमण को नपा तथा अवैध पार्किंग को लेकर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

इससे सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। बस स्टैंड और आसपास के मार्गों पर जाम की स्थिति बनने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। उनका कहना है कि शिकायत देने के बावजूद अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है। उनका आरोप है दुकानदारों से नपा के कर्मचारी मिले हुए है वे जिस दिन अतिक्रमण हटाने आएंगे उस दिन उनको फोन से सूचना दे देंगे ताकि उनका चालान नहीं किया जा सके।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ में अब इन वाहनों को नही मिलेगा तेल, यहां जाने क्यों ?
नपा सचिव सुमित ने बताया कि अगले सप्ताह बैठक आयोजित कर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम तैयार की जाएगी उसके बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
