
रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव गोकलपुर के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित गांव चिरहाड़ा निवासी आशीष तथा गांव आसलवास निवासी धर्मपाल उर्फ सतपाल और सौरव है। बता दें कि इस मर्डर में जुडे केस को लेकर पहले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
21 अगस्त को हुई थी हत्या: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपिका अग्रवाल ने बताया कि 21 अगस्त को पुलिस को गांव गोकलपुर के पास तीन युवकों के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव मांढ़िया कलां निवासी जतिन मृत मिला, जबकि दो अन्य युवक घायल थे।अस्पताल में उपचार के दौरान गांव निगानियावास निवासी हिमेश ने भी दम तोड़ दिया। तीसरे युवक गांव बुड़ाना निवासी यशपाल को मामूली चोटें आई थीं।
इस मामले में मृतक जतिन के पिता देशराज की शिकायत पर सदर थाना में हत्या का केस दर्ज किया गया था। जतिन के परिवार की ओर से आधा दर्जन गांव के लागो ने महापंचायत करके एसपी को कार्रवाई को लेकर ज्ञापन भी सोंपा था। पुलिस पहले तरुण उर्फ टीका, मंजीत, रितेश, मनीष, सुनील उर्फ सन्नी, पवित्र और गौरव उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ब्रेजा गाड़ी और एक अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद की गई थी।
ये भी पढ़ें:जड़थल माता मंदिर में जागरण, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ये भी पढ़ें:Rewari News: रामलीला में हनुमान ने जलाई लंका, विभीषण ने ली श्रीराम की शरण
