Wednesday, 14 October 2026

Bhiwadi News: एक साल ओर दूषित पानी का दंश झेलना पडेगा धारूहेड़ा के लोगों को , जानिए क्यों

Written by: सुनील कुमार

Published:

Bhiwadi News: भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आ रहे काले व रसायुक्त दूषित पानी की अभी राहत नही मिलने वाले है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि धारूहेड़ा में एक साल बाद…


Bhiwadi News: भिवाड़ी से धारूहेड़ा में आ रहे काले व रसायुक्त दूषित पानी की अभी राहत नही मिलने वाले है।केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि धारूहेड़ा में एक साल बाद भिवाड़ी का दूषित पानी आना बिल्कुल बंद हो जाएगा। क्योंकि भिवाड़ी में दूषित पानी साफ करने के लिए एसटीपी को चालू कर दिया गया है। अब सवाल यह है इस तरह के दावे राजस्थान सरकार पिछले छह साल कर रही है। क्या वास्तव में इस पानी से राहत मिल सकेगी या नहीं।Bhiwadi News

Advertisement

जानिए कहां जाएगा गंदा पानी: बता दे हर साल ​भिवाडी सरकार यही दावे करती है ट्रिटमेंट प्लाट काम जारी है जल्द ही पूरा हो जाएगा। लेकिन ये काम केवल कागजो में ही पूरा हो रहा है। अगर सही तरीके से काम करते तो ये काम कभी का पूरा हो जाता है। क्योंकि भिवाडी वाले चाहते है पानी धारूहेड़ा मे ही जाएं ताकि यहां से राहत मिल सकेंBhiwadi News

Breaking News: भिवाड़ी से फिर आया धारूहेड़ा में अथाह काला पानी
Breaking News: भिवाड़ी से फिर आया धारूहेड़ा में अथाह काला पानी

साफ पानी आएगा मसानी बैराज: बता दें एक बार फिर केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को दूषित पानी का प्रयोग झांडली प्लांट में छोड़ने और मसानी बैराज में साफ पानी छोड़ने को कहा गया है। अब सवाल यह है कि क्या झाडली में गंदा पानी कहां पर छोडा जाएगा वहां पर तो थर्मल प्लांट के कैमिकल युक्त पानी से पहले ही कई गांवो के लोग परेशान है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

क्यों गहराहा मुददा: भिवाड़ी की ओर से हर साल काले पानी को रोकने के दावे तो किए जाते है लेकिन हर साल पानी धारूहेड़ा में छोडा जा रहा है। अब रेंप बनने से यह पानी धारूहेडा सडक साथ साथ नहीं पहुंच रहा है लेकिन अब ये पानी मार्डन स्कूल के पीछे से धारूहेड़ा पहुंच रहा है।

रैप बनाने मिली राहत: बार बार छोडे जा रहे काले पानी से धारूहेड़ा के लोगो केा जीना मुहाल हो गया था। बता दे कि धारूहेड़ा आने वाला भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का दूषित पानी पिछले कई वर्षों से एक बड़ा मुद्दा रहा है। यह मामला दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तक पहुंच चुका है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

राजस्थान सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर भिवाड़ी से आने वाली पानी को रोकने के लिए रेवाड़ी प्रशासन ने सड़क पर रैंप बना दिए थे। हालांकि रेप बनाने बाद काफी राहत मिली है। हरियाणा की सीमा पर पानी का बहाव रोकने से भिवाड़ी व आसपास जलभराव होने पर रैंप को तोड़ दिया गया था लेकिन अब कंद्रीय मंत्री के सहयोग से दोबारा बना दिया गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में लोगो को काले पानी से राहत मिलेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp