गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का दिया संदेश

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस की नशा मुक्ति अभियान …


रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: 'Say Yes to Life, No to Drugs' का दिया संदेश
रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: 'Say Yes to Life, No to Drugs' का दिया संदेश
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News): रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुलिस की नशा मुक्ति अभियान  टीम ने आरामनगर और कनुका गांव में घर-घर जाकर व्यापक सर्वे किया। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों, साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

‘Say Yes to Life, No to Drugs’ का संदेश

नशा मुक्ति टीम ने ग्रामीणों व युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार को आर्थिक व सामाजिक रूप से बर्बाद कर देता है।विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेलकूद और अपने करियर के लक्ष्यों पर पूरा ध्यान देने तथा बुरी संगत व नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री में संलिप्त है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान
रेवाड़ी पुलिस द्वारा जिले को पूरी तरह नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान

हेल्पलाइन नंबर: नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क किया जा सकता है।अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बढ़ते साइबर अपराधों को लेकर भी ग्रामीणों को सतर्क किया। टीम ने बताया कि साइबर ठग अक्सर फोन कॉल या सोशल मीडिया के जरिए ओटीपी (OTP), पासवर्ड या बैंक विवरण हासिल कर लोगों को चूना लगाते हैं।किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी बैंक या निजी जानकारी साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि ठगी गई राशि को फ्रीज कराया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था का नया प्लान, व्हाट्सएप शिकायत सुविधा होगी लागू

यातायात नियमों का पालन और आपातकालीन नंबर 112

ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति या संकट के समय तुरंत पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग करने की अपील की गई।ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस जन-हितैषी पहल का दिल से स्वागत किया और अपने गांवों को नशामुक्त व सुरक्षित बनाने में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।

 

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा; मेरी बेटी मेरा अभिमान समिति की बैठक 27 को

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp