
धारूहेड़ा: मेरी बेटी मेरा अभिमान समिति की बैठक इस बार 27 अक्टूबर 2026 गुरुग्राम में राष्ट्रीय संयोजक नीलम कथूरिया के कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश राव जोनियावास ने कुछ दिन खेल मंत्री से मिलकर कार्यक्र्म करवाने की योजना तैयार की थी। इसी को लेकर संगठन के सभी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों से गुरूग्राम बैठक में बुलया गया है। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
क्या है मेरी बेटी मेरा अभिमान समिति : बता दे कि करीब 10 साल पहले महिलाओं को उनके हकों और दायित्व के प्रति जागरूक करने, महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रेरित करने के लिण् संगठन की ओर से समय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इसके अलावा समिति की ओर से साल में दो बार रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व सम्मान समारोह आयोजित किए जाते है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़ में अब इन वाहनों को नही मिलेगा तेल, यहां जाने क्यों ?
