Wednesday, 14 October 2026

Haryana crime: धारूहेड़ा मेंं ट्रांसपोर्टर ने चालक को बंधक बनाकर पीटा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana crime: धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में एक ट्रांसपोर्टर की दादा गिरी सामने आई है। एक ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर पर कमरे में बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया…


Haryana crime: धारूहेड़ा मेंं ट्रांसपोटर्र ने चालक को बंधक बनाकर पीटा
Haryana crime: धारूहेड़ा मेंं ट्रांसपोटर्र ने चालक को बंधक बनाकर पीटा
Google News Follow us on Google

Haryana crime: धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा धारूहेड़ा में एक ट्रांसपोर्टर की दादा गिरी सामने आई है। एक ड्राइवर ने ट्रांसपोर्टर पर कमरे में बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। हालांकि मौका पाकर ड्राइवर रात को कमरे का दरवाजा तोड़कर भागने में कामयाब हो गयर। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल के बयान दर्ज किए गए है।Haryana crime

Advertisement

बता दे कि यूपी के कासगंज याकुतगंज निवासी 36 वर्षीय पंकज ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मानसेर व धारूहेड़ा में ड्राइवर की नौकरी करता है। 20 दिन पहले उसने धारूहेड़ा में एक नई ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी ज्वाइन की थी। वह खुशखेड़ा से गुरुग्राम चलता था।

चालक ने लगाया ये आरोप: बता दे कि ट्रांसपोर्टर के कहने पर बीच उसकी गाड़ी को रूकवाकर उसके सामान से छेड़छाड़ का प्रयास किया। जिससे उसने मना कर दिया। इसके बाद ट्रांसपोर्टर ने उसे दूसरी गाड़ी पर लगा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

चालक पंकज ने बताया कि वह शुक्रवार को वह गाड़ी लेकर खरखौदा मारूति में गया हुआ था। ट्रांसपोर्ट के मुंशी ने फोन कर ट्रांसपोर्टर से मिलने के लिए बुलाया। जब वह ट्रांसपोर्टर के पास गया तो उन्होंने मुझे फिर पहले वाली गाड़ी चलाने के लिए कहा।

उसने उस गाडी को चलाने से मना कर दिया तथा नौकरी छोडने की बता कही। वह गाडी छोड़कर गेट के पास चाबी देने कार्यालय पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया।Haryana crime

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

बंधक बनाकर की पिटाई: चालक को अरोप है उसे एक कमरे में बंधक बना लिया तथाराड व डंडो से पिटाई की। रात को किसी तरह से वह कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां से भागने में सफल रहा। उसने अपने किसी जानकार को सूचना दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।Haryana crime

 

धारूहेड़ा थाना के SHO कश्मीर सिंह ने कहा कि पुलिस ने सूचना के बाद पीड़ित ड्राइवर के बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्राइवर की पिटाई हुई है। जांच की जा रही है

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp