
धारूहेड़ा (Best E News) सेक्टर-6 स्थित महाराणा प्रताप पार्क में राजपूत सभा बावल, रेवाड़ी की ओर से सामूहिक दशहरा पर्व और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन के साथ हुई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद शस्त्र पूजन किया गया और सभी को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
राजपूत सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह ने बताया कि धारूहेड़ा में पहली बार समाज की ओर से सामूहिक रूप से दशहरा पर्व और शस्त्र पूजन किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

ये भी पढ़ें:धू-धू कर जला रावण, धारूहेड़ा में दो जगह मनाया दशहरा पर्व
इस अवसर पर वक्ताओं ने दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी सद्भाव और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। हवन और शस्त्र पूजन के दौरान समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में संजय रजावत . रेवाड़ी से प्रधान महेंद्र सिंह चौहान, बावल से प्रताप सिंह, भिवाड़ी से बैकुंठ सिंह, दीपक, श्याम सुंदर, जितेंद्र, गंगासिंह, महिला प्रधान सुशीला शेखावत, सतबीर चौहान, हरकेश, रमन, हरिओम, जसवंत, राहुल, योगेश और वीरेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में विहिप और बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, धर्म और सुरक्षा का दिया संदेश
