बुधवार, 4 नवम्बर 2026

World Para Athletics Championships के लिए मेडल्स का किया अनावरण

Written by: PK Chauhan

Published:

लखनऊ: भारत में आयोजित होने वाली अब तक की सबसे बड़ी पैरा खेल प्रतियोगिता इंडियन ऑइल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरो पर हैं। इस अवसर पर पैरा…


World Para Athletics Championships
World Para Athletics Championships
Google News Follow us on Google

लखनऊ: भारत में आयोजित होने वाली अब तक की सबसे बड़ी पैरा खेल प्रतियोगिता इंडियन ऑइल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां जोरो पर हैं। इस अवसर पर पैरा एथलेटिक्स कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने नई दिल्ली स्थित शांगरी-ला एरोस में इस प्रतिष्ठित आयोजन के लिए तैयार किए गए भव्य मेडल्स का अनावरण किया। World Para Athletics Championships

Advertisement

 

बता दे यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी, जिसमें 104 देशों के 2,200 से अधिक पैरा एथलीट्स और सहयोगी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों के बीच 186 मेडल्स दांव पर रहेंगे, जिससे यह आयोजन भारत में पैरा खेलों का अब तक का सबसे बड़ा संगम बन जाएगा। World Para Athletics Championships

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

पैरा खेल प्रतियोगिता इंडियन ऑइल न्यू दिल्ली
पैरा खेल प्रतियोगिता इंडियन ऑइल न्यू दिल्ली

भव्य मेडल्स का अनावरण: अनावरण किए गए मेडल्स में भारतीय कला, विरासत और पैरा स्पोर्ट की झलक दिखाई देती है। मेडल के सामने हिस्से पर पारंपरिक भारतीय कला से प्रेरित डिज़ाइन हैं, जिनमें व्हीलचेयर रेसर, डिस्कस थ्रोअर और राष्ट्रीय फूल कमल का चित्रण किया गया है।

पीछे की ओर ब्रेल लिपि में “न्यू दिल्ली 2025” अंकित है, साथ ही कमल-प्रेरित पैटर्न और आधुनिक ज्योमेट्रिक डिज़ाइन भी शामिल हैं। नीले रिबन से सुसज्जित यह मेडल संस्कृति, समावेशिता और खेल उत्कृष्टता का प्रतीक माना जा रहा है। इस मौके पर “उड़ान भर” नामक जोशीला गीत भी लॉन्च किया गया, जिसमें भारतीय पैरा एथलीट्स की संघर्ष और प्रेरणा की भावना को दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि यह अनावरण केवल जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि समावेशिता और धैर्य की भावना का उत्सव है। मुख्य संरक्षक वनथी श्रीनिवासन ने कहा कि ये मेडल्स साहस और संघर्ष की कहानियाँ बयान करते हैं और भारत पूरे विश्व का स्वागत खुले दिल से कर रहा है।

पैरा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नवदीप सिंह ने इसे पैरा एथलीट्स के लिए गर्व का पल बताया। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स प्रमुख पॉल फिट्ज़गेराल्ड ने इसे लॉस एंजेलिस 2028 पैरालिंपिक चक्र की पहली बड़ी चैम्पियनशिप बताते हुए भारत की प्रगति को प्रेरणादायक कहा।

नई दिशा देगा: यह समारोह भारत के पैरा खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है। नई दिल्ली में होने वाला यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा, बल्कि समाज में विकलांग व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक सोच और स्वीकार्यता को भी नई दिशा देगा।

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp