मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Delhi Weather: क्या अब प्रदूषण रोकने का एकमात्र उपाय लॉकडाउन ही है? Delhi-NCR में रिसर्च की पड़ताल

Written by: PK Chauhan

Published:

Delhi Weather: दिसंबर 2025 में दिल्ली का मौसम सर्दी के आगमन का संकेत दे रहा है। तापमान में तेज गिरावट हो रही है और साथ ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी…


Delhi Weather: दिसंबर में दिल्ली में बढ़ेगी ठंड और ‘गंभीर’ प्रदूषण, सांस की बीमारियों से बचाव जरूरी
Delhi Weather: दिसंबर में दिल्ली में बढ़ेगी ठंड और ‘गंभीर’ प्रदूषण, सांस की बीमारियों से बचाव जरूरी
Google News Follow us on Google

Delhi Weather: दिसंबर 2025 में दिल्ली का मौसम सर्दी के आगमन का संकेत दे रहा है। तापमान में तेज गिरावट हो रही है और साथ ही हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। दिन के समय अधिकतम तापमान लगभग 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, जो कि आरामदायक है। लेकिन रात का तापमान अब पहले से ज्यादा ठंडा हो चुका है और न्यूनतम तापमान लगभग 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह मौसमी औसत से लगभग दो डिग्री नीचे है।

Advertisement

दिल्ली का जहर भरा आसमान और एक सवाल, क्या प्रदूषण को रोकने का एकमात्र उपाय अब लॉकडाउन ही है? क्योंकि कोविड के लाॅकडाउन ने हवा बिलकुल साफ कर थी दिल्ली–एनसीआर की हवा इस समय किसी हेल्थ इमरजेंसी से कम नहीं है। रोज अस्पतालों में सांस और आंखों की जलन से परेशान लोग उमड़ रहे हैं।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

 

 अगर प्रदूषण के लिए लॉकडाउन लगाया जाए

  1. हवा में तत्काल सुधार।
  2. सांस और दिल की बीमारियों में तेज कमी।
  3. सालाना लाखों मौतों में संभावित गिरावट (IIT-Delhi आकलन)
  4. दुर्घटनाओं, शोर और कार्बन उत्सर्जन में कमी।
  5. वैज्ञानिकों के लिए वास्तविक ‘एयर क्वालिटी’ देखने का मौका।

हालांकि ठंडी हवा राहत देती है, लेकिन दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो चुकी है। कई इलाकों में वायु प्रदूषण सूचकांक (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में वापस आ गया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

तापमान में और गिरावट का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि दिसंबर के 3 से 5 तारीख के बीच तापमान में और 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर की ठंडी हवाओं के कारण होगी। ऐसे में दिल्लीवासियों को ठंडी रातों और कोहरे से भरे सुबहों के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि सर्दी और बढ़ने वाली है।

तापमान के बदलाव और सर्दी की भविष्यवाणी

दिसंबर में दिल्ली का मौसम आमतौर पर धीरे-धीरे ठंडा होता जाता है। अभी दिन का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच और रात का न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच है। अगले हफ्तों में रात का तापमान 6-7 डिग्री तक गिरने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान पर मौजूद एक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंडी हवाएं NCR में प्रवेश करेंगी। इन हवाओं के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट होगी और यह 22 डिग्री से नीचे आ सकता है, जिससे ठंड का एहसास और बढ़ जाएगा।

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता संकट में

दिल्ली का वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बना हुआ है। 1 दिसंबर को शहर का औसत AQI 373 रहा जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। खास इलाकों जैसे सफदरजंग एंक्लेव, कश्मीरी गेट और शालीमार बाग में प्रदूषण के स्तर और भी अधिक थे। मौसम की स्थिति जैसे कम हवा की गति और तापमान का उलट होना प्रदूषण को नियंत्रित करने में बाधा बन रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

दिसंबर में दिल्ली में आमतौर पर बारिश कम होती है और इस बार भी पहली आधी दिसंबर में बारिश की संभावना न्यूनतम है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के समय कोहरे के कारण आर्द्रता ज्यादा रहेगी। यह सूखा मौसम और प्रदूषण मिलकर सांस की बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोगों को प्रदूषण के समय बाहर निकलने से बचना चाहिए।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp