मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Indian Railways: हरियाणा से गुजरने वाली 4 ट्रेन रद्द, ब्रिज तकनीकी खराबी और भारी वर्षा के कारण रेलवे ने लिया फैसला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर ब्रिज संख्या-17 में तकनीकी खराबी आ गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हरियाणा से…


Indian Railways: हरियाणा से गुजरने वाली 4 ट्रेन रद्द, ब्रिज तकनीकी खराबी और भारी वर्षा के कारण रेलवे ने लिया फैसला
Indian Railways: हरियाणा से गुजरने वाली 4 ट्रेन रद्द, ब्रिज तकनीकी खराबी और भारी वर्षा के कारण रेलवे ने लिया फैसला
Google News Follow us on Google

Indian Railways: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर ब्रिज संख्या-17 में तकनीकी खराबी आ गई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हरियाणा से गुजरने वाली चार प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, कई अन्य ट्रेनों की सेवाएं आंशिक रूप से सीमित कर दी गई हैं।

Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पुल की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रद्द या सीमित सेवाओं की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित स्टेशन से अवश्य प्राप्त करें।

रद्द की गई ट्रेनें हैं:

  1. गाड़ी संख्या 14661: बाड़मेर – जम्मूतवी

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

  2. गाड़ी संख्या 14662: जम्मूतवी – बाड़मेर

  3. गाड़ी संख्या 19107: भावनगर टर्मिनस – शहीद कप्तान तुषार महाजन

    ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का काला पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा

  4. गाड़ी संख्या 19108: शहीद कप्तान तुषार महाजन – भावनगर टर्मिनस

आंशिक रूप से रद्द होने वाली ट्रेनें और उनकी सीमाएं:

  1. 19027: बांद्रा टर्मिनस – लुधियाना तक

  2. 19028: लुधियाना – बांद्रा टर्मिनस तक

    ये भी पढ़ें:हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द

  3. 19415: साबरमती – अमृतसर तक

  4. 19416: अमृतसर – साबरमती तक

  5. 14803: भगत की कोठी – पठानकोट तक

  6. 14804: पठानकोट – भगत की कोठी तक

  7. 19223: साबरमती – फिरोजपुर कैंट तक

रेलवे ने बताया कि तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक कर सभी रेल सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारणी की जानकारी जरूर जांच लें।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp