रविवार, 18 अक्टूबर 2026

हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News) हरियाणा में बारिश के बाद हरियाणा NCR में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। इसी के चलते शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा और धुंध छाई…


हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द
हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) हरियाणा में बारिश के बाद हरियाणा NCR में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। इसी के चलते शनिवार को इस सीजन का पहला कोहरा और धुंध छाई है। कोहरे के चलते रेवाड़ी से गुजरने वाली कुछ रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इतना ही हाईवे पर सुबह सुबह वाहनो की गति धीमी रही। बताय जा रहा है कि रात को कोहरे के चलते हाईवे दो जगह हादसे भी हुए है। धारूहेड़ा में हुए एक हादस में राजस्थान के चालक की मौत हो गई वही रात को जाम भी लगा रहां

Advertisement

सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-अमृतसर के बीच चलने वाली दो रेलसेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, संरक्षित और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक इन ट्रेनों के निर्धारित फेरे रद्द रहेंगे।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा और गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा के कुल 26-26 फेरे रद्द किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

अमृतसर-अजमेर ट्रेन के फेरे भी रद्द

गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिसंबर 2026 में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को रद्द रहेगी। जनवरी 2027 में 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 तारीख को तथा फरवरी में 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी।

अजमेर-अमृतसर ट्रेन इन तारीखों पर नहीं चलेगी

गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिसंबर 2026 में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 तारीख को रद्द रहेगी। जनवरी 2027 में 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 और 30 तारीख को, जबकि फरवरी में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को इसका संचालन नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का काला पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा

रेलवे ने यात्रा से अपील की है कि पहले अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक NTES (नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम) ऐप, वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जरूर जांच लें।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp