
धारूहेड़ा (Best E News)। राजस्थान के भिवाड़ी से छोड़े जा रहे फैक्ट्रियों के दूषित पानी ने एक बार फिर धारूहेड़ा के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिना बारिश के ही धारूहेड़ा के सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक रोड पर काला पानी जमा हो गया है। इससे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बारिश का पानी नहीं, बल्कि भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से छोड़ा गया दूषित पानी है, जो धारूहेड़ा की ओर आ रहा है। बेस्टेक रोड और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
एक अक्टूबर को बीड़ा अधिकारियों से मिले थे चेयरमैन
ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा
भिवाड़ी से बार-बार छोड़े जा रहे काले पानी की समस्या को लेकर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा एक अक्टूबर 2026 को बीड़ा (भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी) के अधिकारियों से मिले थे। उस दौरान अधिकारियों की ओर से पानी नहीं छोड़े जाने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद अब एक बार फिर धारूहेड़ा के सेक्टर-4, सेक्टर-6 और बेस्टेक रोड पर दूषित पानी जमा हो गया है।

पांच साल से स्थायी समाधान का इंतजार
ये भी पढ़ें:हरियाणा में छाया कोहरा, रेवाड़ी से गुजरने वाली ट्रेने हुई रद्द
भिवाड़ी और धारूहेड़ा के बीच दूषित पानी की समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। यह मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) तक भी पहुंच चुका है। मामले में राजस्थान सरकार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से धारूहेड़ा के लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।
इस मुद्दे को लेकर पहले भी धारूहेड़ा में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं। दूषित पानी की समस्या के विरोध में शहर बंद कराने के साथ तहसील के सामने स्थानीय लोगों और नगर पालिका की टीम ने धरना भी दिया था। अब दोबारा काला पानी जमा होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान करेंगे, ताकि औद्योगिक इकाइयों के दूषित पानी से धारूहेड़ा के लोगों को बार-बार जूझना न पड़े।
ये भी पढ़ें:दिल्ली NCR में आया भूंंकप, 11 दिन में दूसरी बार झटके !
