मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

साहबी बैराज में फैका था थ्री व्हीलर चालक का शव, SDRF ने चलाया सर्च अभियान ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में लावारिस मिले थ्री व्हीलर के चालक ओमप्रकाश का शव साहबी बैराज में फेंके जाने की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने…


साहबी बैराज में फैका था थ्री व्हीलर चालक का शव, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान
साहबी बैराज में फैका था थ्री व्हीलर चालक का शव, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च अभियान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में लावारिस मिले थ्री व्हीलर के चालक ओमप्रकाश का शव साहबी बैराज में फेंके जाने की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव की तलाश के लिए गुरुग्राम से एसडीआरएफ की टीम बुलाई, लेकिन अभियान के दौरान शव बरामद नहीं हो सका।

Advertisement

24 अगस्त को हुआ था लापता: जानकारी के अनुसार, गढ़ी बोलनी निवासी थ्री व्हीलर चालक ओमप्रकाश 24 अगस्त को लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद 28 अगस्त को हाईवे पर साहबी बैराज के पास उसका थ्री व्हीलर लावारिस हालत में मिला था। ओमप्रकाश की पत्नी की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मोबाइल फोन की ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश के दो दोस्तों को को रविवार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसके दोस्तों के साथ पहले बैठकर शराब पीने और बाद में उसे साहबी बैराज में फेंकने की बात सामने आने की जानकारी मिली है। हालांकि, शव बरामद नहीं होने के कारण मामले में कई सवाल बने हुए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:डहीना में नया बिजली सब डिवीजन बनाने की तैयारी, मुख्यालय भेजा प्रस्ताव

ओमप्रकाश के लापता होने के बाद से परिवार उसका सुराग मिलने का इंतजार कर रहा है। अब पुलिस साहबी बैराज में शव की तलाश करने के साथ मामले की जांच में जुटी है। यह भी जांच का विषय है कि यदि दोस्तों को घटना की जानकारी थी तो उन्होंने परिवार या पुलिस को इसकी सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

हत्या या फिर डूबा: यह भी जांच का विषय है ओमप्रकाश की हत्या करके शव को फैंका गया ​या फिर वह साहबी बैराज में खुद डूबा है। पुलिस के लिए डेड बोडी व पूरे मामले की जांच को लेकर ही कुछ कहना संभव है। कहीं न कहीं इस मामले को लेकर दोस्त जिम्मेदार है। अगर वह साहबी में डूबता तो इतने दिन में शव तैर नहीं जाता। लगता है उसकी हत्या करकें कहीं ओर उसे दबाया गया है जबकि पुलिस को गुगराह करने के लिए साहबी बैराज बताया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई ब्यान नही दिया गया है। उनका कहना है जब तक शव नही मिलता वे कुछ नहीं कह सकते।

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में रोड पर आधी दुकान, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp