शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

नारनौल के युवक ने जड़थल में लगाई फांसी, बावल IMT में था कार्यरत

Written by: सुनील कुमार

Published:

बावल। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल IMT में पिछले करीब दो वर्षों से कार्यरत नारनौल निवासी 27 वर्षीय युवक ने गांव जड़थल में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या…


नारनौल के युवक ने जड़थल में लगाई फांसी, बावल IMT में था कार्यरत
नारनौल के युवक ने जड़थल में लगाई फांसी, बावल IMT में था कार्यरत
Google News Follow us on Google

बावल। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के कस्बा बावल IMT में पिछले करीब दो वर्षों से कार्यरत नारनौल निवासी 27 वर्षीय युवक ने गांव जड़थल में किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान नारनौल के मोहल्ला खरकड़ी निवासी केवल पुत्र कैलाश के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

कसोला पुलिस के जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि केवल पिछले करीब दो वर्षों से नारनौल के राव का मोहल्ला निवासी अपने साथी कृष्ण कुमार के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बीती शाम करीब 6:30 बजे कृष्ण कुमार उसे कमरे में अकेला छोड़कर ड्यूटी पर चला गया था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब वह ड्यूटी से वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने रोशनदान से अंदर झांककर देखा तो केवल छत के पंखे से फंदे पर लटका हुआ था।

इसके बाद आसपास रहने वाले किराएदारों और मकान मालिक को सूचना दी गई। उन्होंने आपातकालीन सेवा 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद बावल के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp