शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर 17 अक्टूबर तक रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट !

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best E News) रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बहुत सूचना है। कनीना खास-महेंद्रगढ़ यार्ड में एलसी-98 पर आरयूबी लॉन्चिंग के कार्य के चलते 14 से 17 अक्टूबर तक कई…


रेवाड़ी (Best E News) रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए बहुत सूचना है। कनीना खास-महेंद्रगढ़ यार्ड में एलसी-98 पर आरयूबी लॉन्चिंग के कार्य के चलते 14 से 17 अक्टूबर तक कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे के अनुसार, रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन नंबर 54789 और बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन नंबर 54790 चार दिन तक रद्द रहेंगी। इससे इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

रेलवे के अनुसार, बुधवार को ट्रेन नंबर 22472 दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिल्ली से एक घंटे की देरी से रवाना होगी। इसके चलते ट्रेन चूरू स्टेशन पर भी करीब एक घंटे देरी से पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन नंबर 14824 रेवाड़ी-जोधपुर बुधवार को आंशिक रूप से रद्द रहेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से लोहारू के बीच नहीं चलेगी, जबकि लोहारू से जोधपुर के बीच इसका संचालन होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंयूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, ‘BJP IT Cell Part-2’ वीडियो मामले में दिल्ली कोर्ट का समन

वहीं, ट्रेन नंबर 22421 दिल्ली-जोधपुर सालासर एक्सप्रेस बुधवार को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन चूरू के बजाय रींगस, फुलेरा और डेगाना होकर जोधपुर पहुंचेगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी रेलवे से अवश्य प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ेंBDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट, 40 मिनट तक फंसे रहे महिलाएं और बच्चे

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp