नई दिल्ली (Best E News)। यूट्यूबर ध्रुव राठी की ‘BJP IT Cell Part-2’ नाम से बनाई गई वीडियो को लेकर दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने समन जारी किया है। समन गुरुग्राम स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी में उनके आवास पर चस्पा किया गया। यह मामला भाजपा आईटी सेल के सदस्य विकास सांकृत्यायन उर्फ विकास पांडे की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
अदालत में अगली सुनवाई 17 को: अदालत ने शिकायतकर्ता को समन तामील कराने वाले कर्मचारी के साथ जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता गुरुग्राम पहुंचा और ध्रुव राठी के आवास पर समन चस्पा किया गया। मामले की अगली सुनवाई 17 अक्टूबर को निर्धारित है।
इस बीच, 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से झंडा फहराने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ध्रुव राठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कार्यक्रम से जुड़ी पोस्ट साझा की है। हालांकि, उनके कार्यक्रम में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर 17 अक्टूबर तक रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट !
इससे पहले 11 अक्टूबर को ध्रुव राठी ने एक वीडियो में दावा किया था कि 10 अक्टूबर की सुबह कुछ लोग उन्हें थाने ले गए थे। उनके अनुसार, उन्हें क्राइम ब्रांच के कार्यालय में रखा गया और देर रात रिहा कर दिया गया। अब आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी होने और आगामी कार्यक्रम को लेकर यह मामला फिर चर्चा में है। मामले में अदालत की आगे की कार्यवाही पर नजर रहेगी।
ये भी पढ़ेंBDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट, 40 मिनट तक फंसे रहे महिलाएं और बच्चे
