शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी डिपों के चालक और परिचालक निलंबित, जाने पूरा मामला

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी (Best24News):  हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी  की बस को निर्धारित स्थान नारनौल की बजाय अपनी सुविधा के अनुसार कुंड में रात्रि ठहराव (Night Halt) करना चालक और परिचालक को महंगा पड़ गया है।…


रेवाड़ी (Best24News):  हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी  की बस को निर्धारित स्थान नारनौल की बजाय अपनी सुविधा के अनुसार कुंड में रात्रि ठहराव (Night Halt) करना चालक और परिचालक को महंगा पड़ गया है। रोडवेज महाप्रबंधक (GM) निरंजन कुमार ने नियमों की अनदेखी और विभागीय अनुशासनहीनता के चलते दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्रवाई की यह गाज नारनौल बस अड्डा इंचार्ज की रिपोर्ट के आधार पर गिरी है।

Advertisement

जानिए क्या है पूरा मामला?
विभाग के नियमानुसार इस रोडवेज बस का रात्रि ठहराव करीब एक माह पहले ही कुंड बस अड्डे से बदलकर नारनौल निर्धारित किया गया था। दोनों निलंबित कर्मचारी रोडवेज यूनियन के प्रधान और सचिव बताए जा रहे हैं, जिनके गांव कुंड के नजदीक हैं। पुरानी व्यवस्था के तहत पहले यह बस कुंड में ही रुकती थी। विभाग द्वारा रूट और ठहराव में बदलाव किए जाने के बावजूद चालक-परिचालक ने बस को नारनौल ले जाने के बजाय कुंड में ही खड़ा करना जारी रखा।

खराब होने का दिया हवाला, विभाग ने मानी लापरवाही

कार्रवाई के बाद चालक और परिचालक ने अपना पक्ष रखते हुए बस खराब होने का तर्क दिया। उनका कहना था कि रात्रि ठहराव पर जाते समय रास्ते में बस खराब हो गई थी, जिस वजह से उसे कुंड में ही खड़ा करना पड़ा। जबकि विभाग को इसको लेकर जानकारी तक नहीं दी गई। जैसे ही विभाग को इस बारे में पता चला तो विभागीय कार्रवाई करते हुए कुंड में रात्रि ठहराव (Night Halt) करने वाले चालक और परिचालक को सस्पेंड कर​ दिया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा: भटसाणा-अलावलपुर रोड की 2 करोड़ से बदलेगी सूरत, काम शुरू

रोडवेज महाप्रबंधक निरंजन कुमार ने इस स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए कहा कि यदि बस रास्ते में खराब हुई थी, तो इसकी आधिकारिक सूचना तुरंत नारनौल बस अड्डा इंचार्ज या उच्च मुख्यालय को दी जानी चाहिए थी। बिना किसी सूचना के मनमाने तरीके से बस को अन्य स्थान पर खड़ा करना और नाइट भत्ता लेने के बावजूद नियमों की अवहेलना करना गंभीर लापरवाही है।

 

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में खुले में पड़ा हजारों टन बाजरा भीगा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp