शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: भटसाणा-अलावलपुर रोड की 2 करोड़ से बदलेगी सूरत, काम शुरू

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: बीते 5 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग को बनाने का काम शुरू हो गया है। बता दे कई बार कई बार हरियाणा के लोक निर्माण…


धारूहेड़ा: भटसाणा-अलावलपुर रोड की 2 करोड़ से बदलेगी सूरत
धारूहेड़ा: भटसाणा-अलावलपुर रोड की 2 करोड़ से बदलेगी सूरत
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: बीते 5 वर्षों से बदहाली और खस्ताहाली का दंश झेल रहे भटसाणा-अलावलपुर मार्ग को बनाने का काम शुरू हो गया है। बता दे कई बार कई बार हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा को शिकायत के बाद इस सड़क के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था।

Advertisement

इस सड़क के निर्माण की मंजूरी मिलने से भटसाणा, अलावलपुर, नदंरामपुर बास सहित आसपास के आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों को भारी राहत मिलेगी। बता दे कि भटसाणा-अलावलपुर मार्ग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई थी, जिसके कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे थे।

 

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला: मारपीट व साक्ष्य मिटाने के मामले में बलवंत और नवीन को 5-5 साल की कैद

वार्ड-13 के जिला पार्षद निरंजन लाल (पटवारी) ने करीब तीन माह पूर्व स्वयं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा से मुलाकात कर उन्हें पत्र सौंपा था। मंत्री ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए थे। लोगो ने इस रोड के काम शुरू होने से जिला पार्षद निरजन लाल व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का आभार जताया है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी नई अनाज मंडी: आज केवल इन गांवो के किसानों की होगी बाजरा खरीद, यहां पढ़ें शेड्यूल !

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp