मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Delhi-Noida: महामाया फ्लाईओवर का कार्य जोरों पर, जानिए कब तक होगा पूरा

Written by: PK Chauhan

Published:

Delhi-Noida border से महामाया फ्लाईओवर तक यातायात की भीड़ कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण चिल्ला रेगुलेटर से शहदरा ड्रेन के किनारे 5.5 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला चिल्ला एलिवेटेड रोड बना…


Delhi-Noida चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण तेज, 2027 से पहले छह लेन की सड़क पूरी होने की उम्मीद
Delhi-Noida चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण तेज, 2027 से पहले छह लेन की सड़क पूरी होने की उम्मीद
Google News Follow us on Google

Delhi-Noida border से महामाया फ्लाईओवर तक यातायात की भीड़ कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण चिल्ला रेगुलेटर से शहदरा ड्रेन के किनारे 5.5 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला चिल्ला एलिवेटेड रोड बना रहा है। इस परियोजना का मकसद क्षेत्र के यातायात को सुगम बनाना और समय की बचत करना है।

Advertisement

यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जनवरी 2019 को शिलान्यास की थी। निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन वित्तीय अड़चनों के कारण नवंबर 2021 में काम रुका था। फिर जून 2023 में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद काम दोबारा शुरू हुआ।

चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रगति

  1. कुल पाइल: 1468 में से 1061 पूरी हो चुकी हैं, 407 बाकी हैं।

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

  2. पाइल कैप: 269 में से 110 पूरे हो चुके हैं, 159 बाकी हैं।

  3. पिलर: 25 पिलर पूरी तरह बन चुके हैं, 50 निर्माणाधीन हैं।

    ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम अब तेज गति से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि निर्धारित समय सीमा दिसंबर 2027 से पहले ही यह सड़क तैयार हो जाएगी और वाहन इस पर फर्राटा भर सकेंगे। वर्तमान में पिलर की पाइलिंग और कैप का 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

यह एलिवेटेड रोड मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। इससे मयूर विहार और पूर्वी दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे। ऐसे में भीड़-भाड़ वाले रास्तों से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, यह यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी सहूलियत भरा होगा। इसके अलावा, जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आने-जाने का रास्ता भी आसान होगा।

इस परियोजना की कुल लागत 892 करोड़ रुपये है। निर्माण का कार्य उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है, जबकि मॉनिटरिंग और खर्च नोएडा प्राधिकरण देख रहा है। मार्च 2024 में टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई और निर्माण एजेंसी का चयन किया गया।

ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला

यह परियोजना UP CM  योगी आदित्यनाथ ने 25 जनवरी 2019 को शिलान्यास की थी। निर्माण कार्य जून 2020 में शुरू हुआ था, लेकिन वित्तीय अड़चनों के कारण नवंबर 2021 में काम रुका था। फिर जून 2023 में कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद काम दोबारा शुरू हुआ।

नई डिजाइन के तहत, इस छह लेन रोड पर कुल 269 पिलर बनाए जाएंगे। वाहन चढ़ने और उतरने के लिए छह रैंप बनाए जाएंगे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp