36 लाख की साइबर ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार, शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लगाया था चूना

On: June 18, 2026 6:42 PM
Follow Us:
ARRESTED

रेवाड़ी: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस आज एक बडी सफलता मिली है। साइबर क्राइम टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह से जुडे आरोपी को काबू किया है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2025 को सरकुलर रोड निवासी धीरज शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी इसी को लेकर ये कार्रवाई की गर्ई है।

पुलिस ने गत वर्ष सरकुलर रोड निवासी एक व्यक्ति से 36.18 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महाराष्ट्र के जिला गोंदिया के मंगाटोला गोरेगांव स्थित मोहल्ला हल्बी निवासी चेतन भीवराम चकॉटे उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

ऐसे फंसाया निवेश के जाल में

साइबर थाना पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2025 को सरकुलर रोड निवासी धीरज शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश संबंधी एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। 20 जुलाई 2025 से 19 अगस्त 2025 के बीच पीड़ित से 10 बैंक खातों में कुल 36 लाख 18 हजार 80 रुपये जमा करा लिए गए।

ठगी का पता तब चला जब पीड़ित के शेयर खाते में करीब 4.33 करोड़ रुपये की राशि दिखाई गई, लेकिन रकम निकालने के प्रयास पर आरोपियों ने 10 लाख रुपये और जमा कराने की मांग कर दी। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उसके बाद ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान साइबर थाना पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी हर्ष कदम और दीपक सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी फैजान तथा मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ बंटी शर्मा शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए चेतन भीवराम चकॉटे के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now