दिल्ली में भीषण अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, दिए ये आदेश

On: June 7, 2026 5:43 PM
Follow Us:
दिल्ली में भीषण अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, दिए ये आदेश

दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रेवाड़ी प्रशासन की नींद टूटी है। रेवाड़ी के उपायुक्त ने बिना फायर (NOC) के चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर और अस्पतालों को सील करने के सख्त आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के बाद रेवाड़ी में संचालकों में हड़कंप मच गया है। हालाकि अभी तक 48 घंटे बीतने के बावजूद कोइ भी होटल व कोचिंग सेंटर अभी तक सील नहीं किए गए है।

हादसे के बाद जागा प्रशासन: दिल्ली हुई आगजनी से मौत के बाद रेवाड़ी प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसी को लेकर डीसी ने अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों सहित पूरे शहर में विशेष सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर बिना फायर एनओसी मिले उनको तुंरत प्रभाव से सील कर दें।

जांच करने में जुटी टीम: जैसे ही उपायुक्त ने ये आदेश दिया तो टीमें जाचं में लग गई है।
क्यों कि रेवाड़ी शहर में कई होटल, कोचिंग सेंटर और अस्पताल ऐसे हैं। जिनके पास फायर सेफ्टी का NOC नहीं है। प्रशासन इन सभी स्थानों की जांच कर रहा है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

 

सिर्फ आदेश् या फिर होगी कार्रवाई: बता दे ऐसे आदेश पहले भी कइ बार दिए जा चुके है। दो चार दिन अभियान चलेगा और बाद मे फिर वही ढाक के तीन पात हो जांएगें। बता दे रेवाड़ी, धारूहेड़ा बावल औद्योगिक कस्बे में सैकड़ों की संख्या में बेसमेंट में कैफे और जिम भी चलाए जा रहे हैं, जिनसे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा है।

 

कोचिंग सेंटर में पहले लग चुकी आग: बता दे कि इससे पहले रेवाड़ी की ब्रास मार्केट स्थित एक कोचिंग सेंटर में पहले भी आग लग चुकी है। जिसके बावजूद सुरक्षा मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया था। डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी पक्षपात के पूरे क्षेत्र का सर्वेक्षण पूरा करने और जो भी संस्थान फायर सेफ्टी मानकों पर खरे नहीं उतरते, उन्हें तुरंत सील करने का निर्देश दिया है।

 

दिल्ली में 21 की गई जान: बता दे थे लापरवाही के चलते दिल्ली ये इतना बडा हादसा हुआ है।
दिल्ली में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जिले में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Harsh Rajput

हर्ष चौहान Best News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत है। स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। हर्ष चौहान स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों और देश विदेश की विश्वसनीय भाषा में खबरें प्रस्तुत करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now