
रेवाड़ी : आजाद चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार सुबह से कार्तिक मास का शुभारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं ने ठंडे जल से स्नान कर दीपदान और तुलसी पूजन का संकल्प लिया।
मंदिर पुजारी सुमन भारद्वाज ने बताया कि कार्तिक मास भगवान विष्णु और शिव दोनों को अति प्रिय है। इस महीने में सूर्योदय से पहले स्नान करने से अनंत फल मिलता है। यदि नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही भगवान का ध्यान कर स्नान करने से भी वही पुण्य प्राप्त होता है।
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक स्नान से सुख-समृद्धि, आरोग्य और मानसिक शांति मिलती है और पूर्व जन्मों के पाप नष्ट होते हैं। इस मास में किया गया दान, व्रत और पूजा कई गुना फलदायी होता है। रोज सायं काल दीपों से महादीपदान, तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर परिसर में सत्यनारायण कथा एवं हवन यज्ञ किया जाएगा। रोज सुबह 6 बजे कार्तिक महात्म्य कथा सुनाई जाएगी।
इस अवसर पर सावित्री शर्मा, संतोष शर्मा, पूजा महेश्वरी, मीनाक्षी, सुनीता, सुमन, सीमा, ओमवती, रेणु, मीना, पूनम, पुष्पा, शकुंतला सहित श्रद्धालु महिलाएं कार्तिक स्नान कर रही हैं
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
