Wednesday, 25 November 2026

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले तीन घंटे में रेवाड़ी सहित इन जिलों में होगी तूफानी बारिश

Written by: Beste news

Published:

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार…


मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले तीन घंटे में रेवाड़ी सहित इन जिलों में होगी तूफानी बारिश
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले तीन घंटे में रेवाड़ी सहित इन जिलों में होगी तूफानी बारिश
Google News Follow us on Google

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 11 जुलाई तक लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Advertisement

सोमवार को भी कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के मुताबिक सोमवार शाम तक भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले सुबह के समय सोनीपत और पंचकूला में बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

11 जुलाई तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

तापमान में नहीं हुआ बड़ा बदलाव

पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में औसतन 0.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं सोमवार सुबह गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा और पिछले दिन की तुलना में इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बारिश के चलते आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp