मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

Haryana Weather Alert: हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Alert (Best E News)  रेवाड़ी। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई,…


हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट
हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Alert (Best E News)  रेवाड़ी। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार रात प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई, जिससे कई जगह जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले दो दिनों में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने से मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Advertisement

एक बार फिर से देशभर में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कहीं से मानसून विदाई ले रहा है। तो कहीं पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ने मौसम को प्रभावित करना शुरू किया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है।

10 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और रेवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। रेवाड़ी में गुरुवार रात करीब तीन से चार घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, बावल में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 अक्टूबर को हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी: मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश के दौरान बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में मौसम रहेगा साफ

दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम की स्थिति
आज (शुक्रवार) 31°C 23°C साफ और आंशिक रूप से बादल
शनिवार 32°C 22°C धूप खिली रहेगी (साफ)
रविवार 33°C 21°C पूरी तरह साफ
सोमवार 33°C 20°C पूरी तरह साफ
मंगलवार 33°C 21°C पूरी तरह साफ

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

राष्ट्रीय स्तर पर मौसम की स्थिति (IMD अलर्ट): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत से मानसून की विदाई का सिलसिला जारी है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य हो रहा है, जबकि दक्षिण भारत (तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक) के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp