Tuesday, 6 October 2026

Breaking News: बुढपुर में जैव विविधता पार्क व अमृत सरोवर का मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिलान्यास

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को जिला के गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवॢसटी पार्क) और अमृत सरोवर का…


बुढपुर में जैव विविधता पार्क व अमृत सरोवर का मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिलान्यास
बुढपुर में जैव विविधता पार्क व अमृत सरोवर का मंत्री राव नरबीर सिंह ने किया शिलान्यास
Google News Follow us on Google

Breaking News: हरियाणा के वन, पर्यावरण एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को जिला के गांव बुढपुर में राव मोहर सिंह जैव विविधता पार्क (बायोडायवॢसटी पार्क) और अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इसके साथ-साथ मंत्री राव नरबीर सिंह बाबा धूनीराम मंदिर में भगवान शिव और ब्रह्मलीन बाबा धर्मदास महाराज पहली पुण्यतिथि पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर बुढपुर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। Breaking News

Advertisement

वहीं विभिन्न गांवों की पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य जनों ने पगड़ी पहनाकर अभिवादन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मुहिम एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि संयुक्त पंजाब के समय में अहीरवाल क्षेत्र के प्रमुख शिक्षाविद, आदर्श जनसेवक और लोकतंत्र के अग्रणी पुरोधा रहे राव मोहर सिंह के नाम पर जैव विविधता पार्क क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है। यह 30 एकड़ में विकसित होने वाले पार्क में 150 से अधिक प्रजातियों के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इनमें औषधीय पौधे भी रोपित किए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें​कोसली में निशुल्क नेत्र जांच शिविर 25 को

पार्क में ओपन जिम के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। इस पार्क के बनने से यहां के लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिगत काफी लाभ होगा। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस पार्क की जितनी जिम्मेदारी सरकार व वन विभाग की है उतनी जिम्मेदारी ग्रामीणों की भी है। इस पार्क के विकसित होने में ग्रामीण भरपूर सहयोग दें।

मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम एक पेड़ मां के नाम में सभी लोग भागीदार बने और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके पेड़ बनने तक देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। प्रदेश में नमो वन व औषधि वन विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पौधारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवा रही है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने 12 साल पूरे किए है। इन 12 सालों में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में भरपूर विकास हुआ है। आज हरियाणा के सभी जिले नेशनल हाईवे से जुड़े हुए हैं। प्रदेश के एक जिले से किसी भी जिले में जाने के लिए चार से पांच घंटे ही मात्र लगते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू की मेक इन हरियाणा इंडस्ट्री पॉलिसी देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी है। इसके लॉन्च होते ही एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश के अवसर प्राप्त हुए हैं।

प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 10 नई आईएमटी में से एक कोसली क्षेत्र में बनाई जाएगी। इसके निर्माण से यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकास की नई राहे खुलेंगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से प्लास्टिक की पॉलिथीन का बहिष्कार करने और जूट या कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर भक्ति सेवा आश्रम के स्वामी संपानंद महाराज, मुख्य प्रधान वन संरक्षक केसी मीणा, डीसी अभिषेक मीणा, डिविजनल वन अधिकारी दीपक नंदा, एसडीएम सुरेश कुमार, सरपंच मोनिका यादव बुढपुर व सरपंच रचना लाखनौर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंबिना नंबर प्लेट वालों पर रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper