मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

हरियाणा में 10 जिलों में होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Weather Alert (Best E News) हरियाणा में गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। इतना ही नहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर…


हरियाणा में 10 जिलों में होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
हरियाणा में 10 जिलों में होगी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट
Google News Follow us on Google

Weather Alert (Best E News) हरियाणा में गुरुवार रात को हुई बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। इतना ही नहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई बारिश से 15 अक्टूबर को हरियाणा में औसत अधिकतम तापमान में एक दिन में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इतना ही जहां ज्यादा बारिश हुई है वहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे पहुंच गया।

Advertisement

रात को हुई झमाझ बारिश: हरियाणा के कई शहरों में गुरूवार रात को झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कई जगह जलभराव हो गया। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पडी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रेवाड़ी के बावल में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

10 जिलो में बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में कुछ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 अक्टूबर को यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व रेवाड़ी में बारिश होगी। हालांकि रेवाड़ी में रात को करीब तीन से चार घंटे जमकर बारिश हुई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

तेज हवाओं की चेतावनी: मौसम में पिछले दो दिन से बडा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में गरज-चमक और बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसके अलावा प्रदेश में कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

बिजली गिरने की भी आशंका: मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। 9 जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। दो दिन में हरियाणा में कई जगह हुई ओलावृष्टि से शुक्रवार को मौमस में काफी ठंडक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

 

20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, केरल, त्रिपुरा और नगालैंड में भारी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। इनमें कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी। अधिकतम हवा की रफ्तार करीब 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। मध्य प्रदेश में भी तेज हवाएं लोगों के लिए मुश्किल बढ़ा सकती हैं।

ये भी पढ़ें:Haryana Weather Alert: हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp