शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

सावधान! हरियाणा के इन 10 जिलों में आज होगी ओलावृष्टि

Written by: सुनील कुमार

Published:

Weather Alert (Best E News) हरियाणा में गुरूवार को काफी बदलाव हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने अगले कुछ घंटे में 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया…


सावधान! हरियाणा के इन 10 जिलों में आज होगी ओलावृष्टि
सावधान! हरियाणा के इन 10 जिलों में आज होगी ओलावृष्टि
Google News Follow us on Google

Weather Alert (Best E News) हरियाणा में गुरूवार को काफी बदलाव हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ ने अगले कुछ घंटे में 10 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। किसानों की धान की फसलों को इस बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि हरियाणा प्रदेश के पानीपत, सोनीपत, जींद, गुरुग्राम, अंबाला, कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल और यमुनानगर जिले में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली।

Advertisement

धारूहेड़ा व रेवाड़ी लगातार बरिश जारी

हरियाणा के रेवाड़ी व धारूहेड़ा में आज सुबह से मौसम में हुए अचानक बदलाव के कारण लगातार एक घंटा बारिश हुई है। तेज बारिश की वजह से शहर में जल भराव की स्थिति तो पैदा हो ही गई है, साथ ही मंडियों में राखी किसानों की हजारों क्विंटल धान की फसल भी भीग गई है।

मौसम विभाग में ओलावृष्टि का किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने हरियाणा प्रदेश में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार प्रदेश के सोनीपत, पानीपत सहित 10 से अधिक जिलों में अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, जींद और चरखी दादरी में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा 10 जिलों में झमाझम बारिश, कई जगह गिरे ओले !

हरियाणा के जींद, पानीपत, करनाल, यमुनानगर और नारनौल में आसमान में काली घटाएं छाई रहीं है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं खेतों और अनाज मंडियों में खुले में रखी फसलों पर संकट गहरा गया है।

 

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन 10 जिलों मे बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp