गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News: हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज…


हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश
हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश
Google News Follow us on Google

Best E News: हरियाणा में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.4°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अुनसार हरियाणा में 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी हरियाणा में मौसम साफ़ रहने का ही अनुमान है। यानि अभी बारिश का दौर थमा नहीं हैं

Advertisement

रात के समय गुरुग्राम और यमुनानगर में सबसे कम 14.8°C तापमान दर्ज किया गया, जिससे ये राज्य में सबसे ठंडे स्थान रहे। 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के 3 प्रमुख जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश
हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

इन जिलों मे होगी बारिश’ मौसम विभाग के अनुसार दो दिन लगातार मौसम ठंडा होता जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य बना रहा। नूंह 33.2°C तापमान के साथ दिन में राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, 20 से 23 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। हालांकि, 24 अक्टूबर को पश्चिमी हरियाणा के 3 प्रमुख जिलों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। बाकी हरियाणा में मौसम साफ़ रहने का ही अनुमान है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

मौसम हुआ ठंडा गिरा तापमान: रात में लगातार मौसम में बदलाव दिख रहा है। हरियाणा के गुरुग्राम में रात का पारा 14.8°C, यमुनानगर में 14.8°C, करनाल में 15.4°C, महेंद्रगढ़ में 15.5°C और सोनीपत में 15.6°C दर्ज किया गया है। वहीं औसतन अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ और यह सामान्य बना रहा। महेंद्रगढ़ में दिन का पारा 33.0°C और हिसार में 32.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, सबसे कम अधिकतम तापमान सोनीपत में 28.8°C और पंचकूला में 29.3°C दर्ज किया गया।

 

ये भी पढ़ें:Haryana Weather Alert: हरियाणा में पांच दिन आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें अपडेट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp