
धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और इसके आसपास के इलाकों में अवैध रूप से बनाए गए ‘जुगाड़’ यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए ये जुगाड़ वाहन बिना किसी पंजीकरण, बीमा या सुरक्षा मानकों के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं।
विडंबना यह है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले सख्त कार्रवाई के दावे केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गए हैं।
धारूहेड़ा के मुख्य बाज़ारों, नंदरामपुर बास रोड, सोहना रोड, एनएच-48 सर्विस लेन और सेक्टर की सड़कों पर पुरानी मोटरसाइकिलों को जोड़कर बनाए गए ये जुगाड़ वाहन भारी मात्रा में माल ढोने के काम में लाए जा रहे हैं।
मानकों की अनदेखी: इन जुगाड़ वाहनों में न तो उचित ब्रेक सिस्टम होता है और न ही रियर-व्यू मिरर या इंडिकेटर। क्षमता से कई गुना अधिक भारी सामान ओवरलोडिंग की जाती है, जिससे अचानक ब्रेक फेल होने या संतुलन बिगड़ने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बिना किसी पंजीकरण (RC) और बीमा (Insurance) के चलने के कारण यदि इनसे कोई दुर्घटना हो जाती है, तो पीड़ित व्यक्ति को कानूनी तौर पर मुआवजा मिलना भी बेहद कठिन हो जाता है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बिजली Strike के बाद यूनियनों की कार्रवाई, JE और LDC को संगठन से निकाला
कागजों में अभियान: रेवाड़ी पुलिस ने पिछले सप्ताह 8 जुगाड पकडे वाह वाह लूट ली जबकि बडी संख्या में ये जुगाड सडकों पर दोड रहे है।
ये भी पढ़ें:किसानों के लिए जरूरी खबर: रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्तूबर मंगलवार को रहेगा अवकाश, जानें कब होगी फसल खरीद
