Murder News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के जाटूसाना में हरियाणा पुलिस कर्मी मौत् को लेकर बडा खुलासा हुआ है। थाना जाटूसाना पुलिस ने करीब 20 दिन पहले हरियाणा पुलिस के ईएचसी (EHC) कृष्ण कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का भंडाफोड़ करते हुए इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस मामले में हत्या की धारा ईजाद की है और मुख्य आरोपी जतिन कुमार (निवासी गांव नैनसुखपुरा) को गिरफ्तार कर लिया है।Murder News
गढी थी झूठी कहानी पुलिस ने हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है आरोतिप की पहचा आरोपी जतिन यानि मृतक पुलिसकर्मी के चचेरे भाई का बेटे के रूप में हुई है। अदालत ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
जानिए क्या है मामला’ बता दें कि गांव नैनसुखपुरा निवासी कृष्ण कुमार हरियाणा पुलिस में ईएचसी के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में रेवाड़ी में रह रहे थे। गत 11 मई को उनके घायल होने और बाद में अस्पताल में दम तोड़ने की सूचना पुलिस को मिली थी। शुरुआत में गांव नैनसुखपुरा निवासी सुमन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक कहानी गढ़ी थी।
सुमन के अनुसार: 10 मई की रात उसका अपने पति मनोज के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने कृष्ण कुमार को मदद के लिए बुलाया। सुमन का दावा था कि जब कृष्ण वहां पहुंचा, तो वह पहले से ही घायल था। बाद में शिकायत देकर वह दोनों थाने से लौटते समय कृष्ण कुमार सड़क किनारे पेशाब करने रुका और किसी अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गया।
अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर कृष्ण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने थाना जाटूसाना में एक्सीडेंट का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।Murder News
पोस्टमार्टम से खुला राज: जांचकर्ता ने बताया कि मामले में असली मोड़ तब आया जब मृतक कृष्ण कुमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर करीब 15 गंभीर चोटों के निशान और किसी नुकीली चीज से वार किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद, 27 मई को मृतक की मां संतोष देवी ने सामने आकर सुमन और उसके परिवार पर हत्या का सीधा आरोप लगाते हुए अपने बयान दर्ज कराए।
“10 मई की रात करीब 2:30 बजे कृष्ण खून से लथपथ हालत में उनके पास आया था। उसने बताया था कि सुमन ने उसे धोखे से घर बुलाया, जहाँ सुमन और मनोज ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद मनोज ने पैनी चीज से, शेर सिंह ने डंडे से और जतिन ने नुकीली चीज से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। कृष्ण ने अपनी मां से कहा था कि मुझे इनसे बचा लो, नहीं तो ये मुझे मार डालेंगे।”
इसके बाद सुमन ने दोबारा कृष्ण को फोन कर खेत वाले घर बुलाया, जहाँ बाद में भारी मात्रा में खून बिखरा हुआ पाया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के वैज्ञानिक साक्ष्यों और मृतक की मां संतोष देवी के बयानों के आधार पर थाना जाटूसाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमे में हत्या की धारा (Section 302 IPC/Relevant BNS Section) ईजाद की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी जतिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
“यह मामला बेहद संवेदनशील है जिसमें एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी। मुख्य आरोपी जतिन को रिमांड पर लिया गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी और मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों (सुमन, शेर सिंह और मनोज) की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।”








